Thursday, October, 22,2026

बेटे का नाम होल्ड करने से राठौड़ नाराज, सीएम ने संभाली स्थिति

जयपुर: पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में टिकट वितरण को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में चूरू के टिकटों पर विवाद सामने आया। वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे। संगठन ने बह के नाम पर सहमति जताई, लेकिन बेटे का नाम होल्ड पर रखा। इससे नाराज राठौड़ बैठक छोड़कर जाने लगे। राठौड़ ने सवाल उठाया कि उनके बेटे का टिकट राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में भी होल्ड पर रखा गया था, आखिर कब तक ऐसा किया जाएगा? उन्होंने दूसरे परिवारों में तीन-तीन टिकट दिए जाने का हवाला देते हुए संगठन के रवैये पर आपत्ति जताई। रायशुमारी के दौरान एक ही परिवार से कई टिकट देने पर संभावित नाराजगी की बात उठी तो राठौड़ ने कहा कि उन्हें पता है कि अपने क्षेत्र में चुनाव कैसे जीतना है। महौल गरमाता देख बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। मुख्यमंत्री ने राजेंद्र राठौड़ को समझाया और तनकी राय को महत्व देने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ।

बेटे-बहू ने अलग वार्ड से भरे नामांकन

चूरू में बुधवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड 39 और बहू कनिका सिंह ने वार्ड 23 से नामांकन किया। संगठन की बैठक में दोनों के टिकट को लेकर अलग-अलग रुख सामने आने के बावजूद दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया।

17 जिलों के पैनलों पर दिनभर चर्चा

तीसरे चरण के प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में जिला स्तर पर तैयार पैनलों पर मंथन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जिलों के दावेदारों पर चर्चा की। मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और अविनाश गहलोत भी बैठक में पहुंचे। पार्टी की ओर से जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट देने तथा सर्वसम्मति से नाम तय करने की बात कही गई। बैठकों में टोंक, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सलूंबर सहित विभिन्न जिलों के पैनलों पर चर्चा हुई। हनुमानगढ़ और बालोतरा जिलों की बैठकों में भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। पार्टी की ओर से प्रचार अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

विवादित सीटों पर आगे मंथन संभव

भाजपा ने तीसरे चरण के 17 जिलों में प्रत्याशियों के नामों पर बुधवार को ही मंथन पूरा करने का लक्ष्य रखा था। जिन सीटों पर एक नाम पर सहमति नहीं बनी या दावेदारों के बीच विवाद रहा, उन पर गुरुवार को दोबारा चर्चा की संभावना है। पार्टी के सामने टिकट घोषित करने के साथ नाराज दावेदारो और बागियों को मनाने की चुनौती भी है। माना जा रहा है कि तीसरे चरण में स्थानीय समीकरणों और नेताओं की दावेदारी के बीच संतुलन बनाकर चुनाव मैदान में उत्तरा जाए।

दो दिन में 68 अभ्यर्थियों ने भरे 73 नामांकन

पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जयपुर जिले में तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को दूसरे दिन पांच पंचायत समितियों में 66 अभ्यर्थियों ने 71 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें चाकसू और कोटखावदा में 23-23, फागी में 15, सांगानेर में छह और माथोराजपुरा में चार नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि तीसरे चरण में पांच पंचायत समितियों के 77 वार्डों में चुनाव होंगे। पहले दिन चाकसू में दो नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस तरह दो दिनों में 68 अभ्यर्थियों ने कुल 73 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। नामांकन की अतिम तिथि 23 अक्टूबर है। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 26 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने की अपील

पहले चरण के मतदान से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर लोकतंत्र और जनहित की आवाज को मजबूत करने का आग्रह किया। गहलोत ने नगरीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच एक प्रतिशत से भी कम मतों का अंतर था, लेकिन भाजपा ने जनादेश छीनने का काम किया। उन्होंने आशंका जताई कि पंचायतीराज चुनावों में भी जनादेश के साथ ऐसा खिलवाड़ हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery