Monday, September, 07,2026

सरपंच-वार्ड पंच की 18 सितंबर को निकलेगी लॉटरी

जयपुर: निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच अब पंचायत चुनाव की बिसात भी बिछने लगी है। निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितम्बर को पूरी होते ही प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में नई हलचल शुरू होने के आसार हैं। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 17 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण लॉटरी होगी। 18 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों की सीटों का आरक्षण तय होगा।

17 सितंबर को जिला स्तर पर खुलेगा पत्ता

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को जिला स्तर पर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया होगी। इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों की सीटों का आरक्षण तय किया जाएगा। सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित विभिन्न श्रेणियों में सीटों का निर्धारण होने के बाद इन पदों के संभावित दावेदारों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

18 सितंबर को गांवों की सियासत का फैसला

इसके अगले दिन यानी 18 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। यह दिन ग्राम पंचायतों की चुनावी राजनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिस सीट पर महीनों से कोई दावेदार तैयारी कर रहा है तो आरक्षण बदलते ही उसकी पूरी रणनीति बदल सकती है। कई संभावित प्रत्याशियों को दूसरे वार्ड या पंचायत का रुख करना पड़ सकता है। आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम पहले अगस्त में प्रस्तावित था। जिला और उपखंड स्तर पर लॉटरी 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।

लॉटरी से बदलेंगे दावेदारों के समीकरणः पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने कई क्षेत्रों में पहले ही संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश दावेदार खुलकर अपनी रणनीति सामने नहीं ला रहे हैं। 17 और 18 सितंबर की लॉटरी के बाद तय होगा कि किसकी दावेदारी बरकरार रहती है और किसे नई सीट की तलाश करनी पड़ेगी। पंचायत चुनाव ग्रामीण स्तर पर राजनीतिक दलों के संगठन और जमीनी पकड़ की परीक्षा भी होंगे। निकाय चुनाव के परिणामों का असर पंचायत चुनाव की रणनीति पर पड़ सकता है।

निकाय चुनाव के बाद अब गांवों में होगी सियासी जंग

फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव का प्रचार अभियान जोर पर है। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होना है। निकाय चुनाव की वोटिंग पूरी होते ही राजनीतिक दलों और स्थानीय नेताओं का फोकस ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। निकाय चुनाव में सक्रिय रहे नेता पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में नए समीकरण साधने में जुटेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery