Wednesday, October, 14,2026

नामांकन पत्रों की जांच आज, कल तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी

जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन जयपुर सहित विभिन्न जिलों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इन चुनावों में कांग्रेस ने अपने संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारियों को भी मौका दिया है। वहीं, भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। कुछ नेताओं की नजर जिला प्रमुख और प्रधान जैसे पदों पर भी है।

पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अब बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से फाइनल आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।

भाजपा... पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा प्रमुख मुद्दे

जयपुर में भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में जयपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर और पूर्व जिला प्रमुख रमा देवी शामिल हैं। भाजपा ने राजेश गुर्जर को जिला परिषद के वार्ड 22 और रमा देवी को वार्ड 18 से टिकट दिया है। दोनों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किए। राजेश गुर्जर ने कहा कि पार्टी जयपुर जिला परिषद में फिर बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। जमवारामगढ़ पंचायत समिति की भाजपा प्रभारी डी. मनीषा सिंह भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा, रोजगार और महिला सशक्तीकरण जैसे स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहेंगे। उन्होंने भाजपा के ग्रामीण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की बात भी कही।

जोधपुर में त्रिभुवन सिंह ने भरा पर्चा

जोधपुर जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। यहां भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने वार्ड 18 से जिला परिषद सदस्य के लिए पर्चा भरा। जिले में 43 वाड़ों के लिए 195 उम्मीदवारों ने कुल 208 नामांकन दाखिल किए। इस चुनाव में मदेरणा परिवार से किसी प्रत्याशी के मैदान में नहीं उतरने की बात भी चर्चा में रही। पूर्व में इस परिवार का कोई न कोई सदस्य जिला परिषद चुनाव लड़ता रहा है, लेकिन इस बार परिवार से कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने कुछ प्रत्याशियों के नाम सीधे निर्वाचन अधिकारियों को सिंबल सौंपकर घोषित किए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery