Thursday, October, 22,2026

पहले चरण का प्रचार थमा, आज रवाना होंगे मतदान दल

जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को थम गया। 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। पहले चरण में 104 पंचायत समितियों की 1,806 सीटों के लिए 6,219 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, जिला परिषद के लिए 1,924 प्रत्याशी के बीच मुकबला है। हर सीट पर औसतन 3.28 और पंचायत समिति की सीट पर 3.44 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जयपुर की आठ पंचायत समितियों में 797 मतदान केंद्र

जयपुर जिले में प्रथम चरण के तहत आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके लिए 797 मतदान केंद्र बनाए गए है। भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से बुधवार को मतदान दल ईवीएम, मतदान सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिले की आठ पंचायत समितियों में 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एक साथ दो वोट डालेंगे मतदाता

22 अक्टूबर को पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता को एक साथ दो वोट डालने पड़ेंगे। पहला वोट जिला परिषद के वार्ड सदस्य के लिए, जबकि दूसरा वोट पंचायत समिति वार्ड सदस्य के लिए डालना होगा। इसके लिए दो अलग-अलग ईवीएम मशीनें रखी जाएंगी। वोटर दोनों ईवीएम पर एक-एक बार वोट डालने के लिए बटन दबाएगा।

5 दिन व 4 रात क्षेत्र में रहेंगे मतदानकर्मी

मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पांच दिन और चार रात अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहकर जिम्मेदारी निभानी होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान के बाद 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 24 अक्टूबर को बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी।

पहले चरण में 13 निर्विरोध निर्वाचित

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें जिला परिषद सदस्य पद के तीन प्रत्याशी शामिल है, जो बाड़मेर, झालावाड़ और पाली से हैं। वहीं, पंचायत समिति सदस्य पदों पर 10 प्रत्याशी बिना मुकाबले जीत चुके हैं।

चौमूं में सबसे ज्यादा 1.38 लाख मतदाता

चौमूं पंचायत समिति के 25 वार्डों के लिए 144 मतदान केंद्र बनाए गए है। यहां 1 लाख 38 हजार 595 मतदाता वोट डालेंगे। दूदू में 15 वार्डों के लिए 75 मतदान केंद्रों पर 66 हजार 333 मतदाता, गोविंदगढ़ में 19 वार्डों के लिए 103 केंद्रों पर 1 लाख 1 हजार 878 मतदाता और झोटवाड़ा में 15 वार्डों के लिए 62 केंद्रों पर 58 हजार 648 मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह जोबनेर में 19 वार्डों के लिए 107 मतदान केंद्रों पर 93 हजार 576 मतदाता, किशनगढ़ रेनवाल में 19 वार्डों के लिए 109 केंद्रों पर 1 लाख 152 मतदाता, मौजमाबाद में 17 वार्डों के लिए 96 केंद्रों पर 93 हजार 950 मतदाता और सांभर में 17 वार्डों के लिए 101 केंद्रों पर 90 हजार 508 मतदाता वोट डालेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery