Friday, October, 23,2026

समर्थकों को रसगुल्ले-जलेबी व पोहा नहीं खिला पाएंगे प्रत्याशी

जयपुर: पंचायत चुनाव में समर्थकों को मिठाई खिलाने से लेकर गांव-गांव प्रचार करने तक, प्रत्याशियों के सामने महंगाई और चुनावी खर्च का दोहरा गणित है। बाजार में मावे की मिठाई 450 रुपए किलो पार है, लेकिन चुनावी खर्च में इसके 280 रुपए हो जुड़ेंगे। देशी घी की जलेबी 400 रुपए किलो से ज्यादा महंगी बताई जा रही है, जबकि आयोग ने इसकी दर 130 रुपए तय की है। रसगुल्ले और लड्डू भी बाजार में 300 रुपए किलो से अधिक के हैं, लेकिन खर्च के खाते में 170 रुपए प्रति किलो ही गिने जाएंगे। पोहे की 100 ग्राम प्लेट 25 रुपए से ज्यादा की पड़ रही है, जबकि हिसाब सिर्फ 12 रुपए का जुड़ेगा। यानी समर्थकों की खातिरदारी का असली खर्च बाजार भाव तय करेगा, चुनावी लेखे की दरें नहीं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद सदस्य के लिए तीन लाख, पंचायत समिति सदस्य के लिए डेढ़ लाख और सरपंच प्रत्याशी के लिए एक लाख रुपए की अधिकतम खर्च सीमा निर्धारित की है। भोजन, वाहन, कुर्सी, डीजे, ड्रोन और प्रचार सामग्री पर होने वाला खर्च भी तय दरों के हिसाब से दर्ज कराना होगा।

कुर्सी से ड्रोन तक, हर मद का हिसाब

प्रचार सभाओं में प्लास्टिक कुर्सी पांच रुपए, स्टील कुर्सी 18 रुपए और वीआईपी कुर्सी 110 रुपए प्रतिदिन की दर से खर्च में जुड़ेगी। सोफा सेट 650 रुपए प्रतिदिन और वीडियो वॉल 280 रुपए प्रति वर्ग फीट प्रतिदिन तय है। डीजे का खर्च 2,200 रुपए और ड्रोन कवरेज का 4,500 रुपए प्रतिदिन जोड़ा जाएगा। छोटे प्लास्टिक इंझंडे दो रुपए प्रति नग, पोस्टर 12 रुपए, फ्लेक्स बैनर आठ रुपए और कपड़े का बैनर 22 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से गिना जाएगा। 200 वर्ग फीट तक के होर्डिंग की दर 2,000 रुपए है।

चाय व कचौरी-समोसा की दर तय

चुनावी बैठकों में चाय छह रुपए और कॉफी नौ रुपए प्रति कप की दर से खर्च में जुड़ेगी। छोटी कचौरी या समोसे के छह रुपए और बड़ी कचौरी समोसे या आलू बड़े के 12 रुपए प्रति नग तय हैं। साधारण भोजन थाली 55 रुपए, रायता-सलाद वाली विशेष थाली 79 रुपए और पूरी-सब्जी के साथ मिठाई की प्लेट 40 रुपए की मानी जाएगी। बाजार में इन वस्तुओं के वास्तविक भाव अधिक हुए तो प्रत्याशियों का बजट बिगड़ना तय है।

पेट्रोल 113 रुपए लीटर के करीब, प्रचार की दूरी भी खर्च से तय होगी

आयोग ने साधारण कार या जीप का किराया पालक और ईधन सहित 2,800 रुपए प्रतिदिन तय किया है। इनोवा या समकक्ष बड़ी गाड़ी की दर 3,900 रुपए, मिनी बस की 6,500 और बड़ी बस की 9,000 रुपए प्रतिदिन है। मोटर साइकिल की दर पेट्रोल सहित 150 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। पेट्रोल 112.69 से 113.35 रुपए और डीजल 97.78 से 98.39 रुपए लीटर के भाव पर, 12 किमी प्रति लीटर औसत देने वाली कार को 100 किमी चलाने में करीब 940 रुपए का पेट्रोल लगेगा। 40 किमी प्रति लीटर औसत वाली बाइक पर इतनी दूरी का ईंधन खर्च करीब 283 रुपए होगा। वहीं, 10 किमी प्रति लीटर औसत वाले डीजल वाहन में 100 किमी के लिए करीब 980 रुपए का डीजल लगेगा। यह केवल ईंधन का अनुमान है, रोजाना की वास्तविक दूरी वाहन के माइलेज और प्रचार मार्ग पर निर्भर करेगी।

10 हजार से ज्यादा नकद भुगतान पर रोक

प्रत्याशियों के लिए 10 हजार रुपए से अधिक का नकद लेन-देन प्रतिबंधित रहेगा। इससे अधिक भुगतान ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से करना होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के 15 दिन के भीतर पूरा खर्च विवरण संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या अधिकृत अधिकारी को देना अनिवार्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery