Wednesday, April, 15,2026

13 साल तक चुनाव नहीं कराए गए, अब हमें नसीहत दे रही कांग्रेस

जयपुर: प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में ऐसे भी समय रहे हैं जब 13-13 वर्षों तक पंचायत चुनाव नहीं कराए गए। मंत्री खर्रा ने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है, जबकि सरकार पूरी पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा और परिणाम सभी के सामने होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाई कोर्ट से पंचायत और निकाय चुनाव कराने के लिए छह महीने का समय मांगा है।

इसका कारण यह है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट अभी लंबित है। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के चलते मतदाता सूची के नए सिरे से पुनर्गठन की आवश्यकता है, जिससे सटीक और पारदर्शी सूची तैयार की जा सके। मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दो साल तक लंबित रखा। वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आयोग के आंकड़ों के आधार पर चुनाव कराने की अनुमति दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

साहस, समर्पण और सेवा का प्रतीक हैं अग्निशमन जवान

डीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के पर प्रदेश के समस्त अग्निशमनकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस उन वीर अग्निशमन जवानों के अदम्य साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में अपने प्राणों की परवाह किए बिना जन-जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल एक विभाग नहीं, बल्कि सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आपदा या संकट की घड़ी में अग्निशमनकर्मी बिना किसी भय के अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका अनुशासन, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery