Wednesday, October, 14,2026

गांव, गरीब और किसान तक पहुंचाएं सरकार के कामः चहल

जयपुर: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन और प्रचार तंत्र को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की बैठक में प्रवक्ता, पैनलिस्ट और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान के लिए सरकार की योजनाओं और कामों को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। चहल ने ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान सम्मान निधि को ग्रामीण विकास से जुड़े प्रमुख काम बताए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। वहीं, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान उनके दिल के करीब है और उनके पुरखे जैसलमेर से हरियाणा गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery