Friday, October, 23,2026

गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग

जयपुर: प्रदेश में गांवों की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को हुए पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं की भागीदारी में बड़ा अंतर देखने को मिला। 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समित्तियों के सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में शाम 6 बने तक प्रदेशभर में करीब 63 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति 79.55 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि पाली की रानी स्टेशन समिति में महज 40.02 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोनों समितियों के बीच मतदान का अंतर 39.53 प्रतिशत अंक रहा। आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति रुझान एक जैसा नहीं रहा। पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता मतदान के लिए पात्र थे। इनके लिए प्रदेशभर में 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए। पंचायत समिति की 1,806 सीटों पर 5,233 प्रत्याशी और जिला परिषद की 586 सीटों पर 1,693 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। चुनावी नतीजे भाजपा और कांग्रेस के ग्रामीण जनाधार, स्थानीय नेतृत्व और संगठन की सक्रियता का संकेत देंगे। हालांकि, आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय ट्राइबल पार्टी, कुछ इलाकों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं।

बाड़मेर की समितियां आगे, पाली में कम मतदान

मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहने वाली समितियों में बाड़मेर की मंगता के बाद आडेल में 77.55 प्रतिशत और भीलवाड़ा की बिजौलिया में 75.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर जिले की नाई पंचायत समिति में भी 79 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, कम मतदान वाली समितियों में पाली की रानी स्टेशन 40.02 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रही। मारवाड़ जंक्शन में 45.67 प्रतिशत और उदयपुर जिले की झाड़ोल में 46.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान वाली समितियों के आंकड़ों में उल्लेखनीय अंतर सामने आया।

दो ईवीएम पर डाले वोट, अब सरपंच-पंच के चुनाव

मतदाताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए अलग-अलग ईवीएम पर मतदान किया। पहले चरण के पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 23 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया निर्धारित है, जबकि 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों में वोटिंग

जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हुआ। जिले के 7,43,640 मतदाताओं में से 5,07,796 ने वोट डाले। कुल मतदान 68.29 प्रतिशत रहा। झोटवाड़ा में सर्वाधिक 73.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 62.87 प्रतिशत वोट पड़े। मौजमाबाद में 71.44, दूदू में 70.52, जोबनेर में 69.62, चौमूं में 68.75, गोविंदगढ़ में 66.81 और सांभर में 65.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery