Wednesday, October, 14,2026

कांग्रेस में QR कोड से दावेदारी, भाजपा 7 तक लेगी आवेदन

जयपुर: प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। दोनों ही दलों ने चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया है, वहीं भाजपा ने 7 अक्टूबर तक दावेदारों से आवेदन लेने के बाद पंचायत समिति से जिला स्तर तक सर्वे कराने की तैयारी की है। दोनों दल स्थानीय स्तर पर मजबूत चेहरों की तलाश में जुट गए हैं।

कांग्रेस में ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को पंचायत चुनाव के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट का क्यूआर कोड जारी किया है। इसके जरिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार आवेदन कर सकेंगे। डोटासरा ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले दावेदार की उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव में भी ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। हालांकि दावेदारों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसका प्रिंट निकालकर ऑफलाइन आवेदन भी जमा करना होगा। यह आवेदन संबंधित जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, जिला प्रभारी या पार्टी के अन्य नेताओं को दिया जा सकेगा। आवेदन में मतदाता क्रमांक, EPIC नंबर, स्थायी पता, वार्ड और क्षेत्र की जानकारी सही देना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

भाजपा कराएगी संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे

भाजपा ने पंचायत चुनाव में दावेदारों के चयन के लिए भी प्रक्रिया तय कर ली है। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता 7 अक्टूबर तक पंचायत समिति, मंडल या जिला स्तर पर आवेदन दे सकेंगे। इसके बाद 7 से 9 अक्टूबर तक पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के लिए दो-दो कार्यकर्ताओं का पैनल तैयार किया गया है। स्थानीय स्तर पर दावेदारों की स्थिति, क्षेत्र में पकड़ और स्वीकार्यता की जानकारी जुटाने के बाद जिला परिषद सदस्यों के नाम कोर कमेटी के माध्यम से प्रदेश स्तर पर भेजे जाएंगे। पार्टी ने पंचायत चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं।

शहरी निकाय चुनाव के नतीजों पर भी होगा मंथन

भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ हाल में हुए शहरी निकाय चुनाव के परिणामों की भी समीक्षा करेगी। खास तौर पर उनियारा और टोंक नगर परिषद में पार्टी को मिली हार के कारणों पर आत्मचिंतन किया जाएगा। इसके आधार पर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery