Wednesday, October, 14,2026

भाजपा नेता जिलों के दौरे पर, कांग्रेस करेगी बैठकों में चर्चा

जयपुर: प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों ही दल चुनावी मैदान में उतरने से पहले प्रत्याशी चयन, स्थानीय मुद्दों, चुनाव प्रचार और संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार जिलों में दौरे कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस कोर कमेटी बैठक और जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

भाजपा ने आदिवासी बेल्ट में संगठन विस्तार पर बढ़ाया फोकस

भाजपा भी पंचायत चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को डूंगरपुर के सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीएपी के गलियाकोट ब्लॉक प्रभारी सुखलाल मकवाना सहित 39 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया। पंचायत चुनाव से पहले आदिवासी बहुल क्षेत्र से बीएपी कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी के संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस की कोर कमेटी में बड़े नेता करेंगे मंथन

कांग्रेस कोर कमेटी की होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, शांति धारीवाल, सीपी जोशी और प्रमोद जैन भाया सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय मुद्दों पर भाजपा को घेरने, प्रत्याशी चयन और चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा होगी। संभागवार कैंपेन कमेटियों के गठन और पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर भी मंथन किया जाएगा।

जिलाध्यक्षों को समन्वय के साथ प्रत्याशी चयन के निर्देश

दूसरी बैठक जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की होगी। इसमें रंधावा, डोटासरा और टीकाराम जूली मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्षों को स्थानीय नेताओं, विधायकों, सांसदों और पूर्व मंत्रियों के साथ समन्वय कर मजबूत प्रत्याशियों के चयन और चुनावी तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति भी तय होगी।

निकाय चुनाव के अनुभव से तय होगी आगे की रणनीति

कांग्रेस निकाय चुनाव के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव में सामूहिक प्रचार पर जोर देने की तैयारी में है। पार्टी स्तर पर संभागवार बड़े नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी देने और स्थानीय स्तर पर छोटी-बड़ी सभाओं का कार्यक्रम तैयार करने पर भी मंथन होगा। वहीं भाजपा भी जिलों में संगठन की सक्रियता बढ़ाकर चुनावी तैयारियों को बूथ और स्थानीय स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों ने संगठन और चुनावी रणनीति के स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery