Thursday, May, 28,2026

पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव, आज से शुरू हाेंगे नामांकन

जयपुर :  राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में रिक्त चल रहे पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 14 फरवरी को उपचुनाव  करवाए जाएंगे।  इसके लिए 29 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। इनमें जिला प्रमुख के 3, प्रधान के 1, उप प्रधान के 1, जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उपसरपंच के 15 और पंच के 143 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगे। उपचुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारीयों ने तैयारी पूरी करते हुए संबधित चुनाव अधिकारीयों को शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है। उपचुनाव उन संस्थाओं में नहीं होंगे, जिनका 5 वर्षीय कार्यकाल जनवरी, 2025 एवं

मार्च, 2025 में पूरा हो रहा है। 14 को मतदान और 15 को मतगणना 
उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इसके बाद 6 फरवरी को नाम वापसी और 14 फरवरी को मतदान होगा। इसी दिन वार्ड पांच और सरपंच के लिए मतगणना हो जाएगी। उपसरपंच के लिए 15 फरवरी को चुनाव होंगे। 15 फरवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतगणना होगी। जिला प्रमुख और प्रधान के लिए 16 फरवरी को चुनाव होंगे, वहीं 17 फरवरी को उप प्रधान के लिए चुनाव होंगे।

पालावाला जाटान पंचायत में आठ बार से चुनाव बहिष्कार
तूंगा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पालावाला जाटान में लगातार आठ बार से चुनावों का बहिष्कार किया जा रहा है।  ग्राम पंचायत पालावाला जाटान के ग्रामीण उन्हें पंचायत समिति तूंगा से हटाकर पंचायत समिति बस्सी में लगाने की मांग कर रहे है। इसको लेकर उनका  चुनाव बहिष्कार चल रहा है। इस बार भी ग्रामीण चुनावों के बहिष्कार का एलान कर चुके है। उपचुनावों में जयपुर जिले में सांभरलेक पंचायत समिति सदस्य संख्याक 13, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लुपुरा पंचायत, तूंगा पंचायत समिति कीे पालावाला जाटान पंचायत व चाकसू पंचायत समिति की थली पंचायत के सरपंच के लिए उप चुनाव होगा।

सांभर लेक पंचायत समिति की जयसिंहपुरा पंचायत, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लूपुरा पंचायत एवं तूंगा पंचायत समिति की पालावाला जाटान पंचायत के उपसरपंच के लिए उपचुनाव होगा। भैंसावा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 10, विजयपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 15, नटाटा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 2, काशीपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 5, हरसूलिया पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 6, हबसपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 2, जयसिंहपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 10, बल्लुपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 1,2,3 एवं 4 में उपचुनाव होगा। वहीं तुंगा पंचायत समिति के पालावाला जाटान पंचायत के  पंच वार्ड संख्याक 1,2,3,4,5,6 एवं 7 के साथ साथ किशनपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 5,6 और 7 के लिए उपचुनाव होगा।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery