Thursday, August, 27,2026

आरक्षण का अर्थ अवसर सीमित करना नहीं, बढ़ाना है: राजेंद्र सैन

जयपुर:  स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग करते हुए ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर, ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग राजेंद्र सैन ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य अवसरों को सीमित करना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करना है। सैन ने कहा कि आरक्षित वर्ग का योग्य व्यक्ति सामान्य सीट से भी चुनाव लड़ सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों को योग्य, सक्रिय और जिताऊ ओबीसी उम्मीदवारों को सामान्य सीटों पर भी टिकट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन ओबीसी जातियों को अब तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम मिला है, उन्हें विशेष अवसर दिया जाना जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से टिकट वितरण में सामाजिक जातिगत भागीदारी, संतुलन, जनाधार और जीतने की क्षमता को ध्यान में रखने की मांग की। सैन ने कहा कि सभी वर्गों को उनकी भागीदारी के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने से सामाजिक समावेश मजबूत होगा और लोकतंत्र की जड़ें गहरी होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery