Sunday, September, 06,2026

38,929 प्रत्याशियों में 18,184 ओबीसी उम्मीदवार मैदान में

जयपुर: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में इस बार जातीय आंकड़ों ने सियासत की तस्वीर बदलने के संकेत दिए हैं। प्रदेश के 309 निकायों में कुल 38,929 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 18,184 प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से हैं, यानी कुल उम्मीदवारों का 46.71 प्रतिशत । यह संख्या इतनी बड़ी है कि निकाय चुनाव की पूरी चुनावी बिसात पर ओबीसी फैक्टर सबसे प्रभावी नजर आ रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग के 10,491, एससी के 8,583 और एसटी के 1,669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ओबीसी प्रत्याशियों की संख्या सामान्य वर्ग से करीब दोगुनी है। ओबीसी उम्मीदवारों में 6,349 महिलाएं और 11,835 पुरुष हैं। आंकड़े महज उम्मीदवारों की गिनती नहीं हैं। ये वार्ड स्तर पर बन रहे सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों की झलक भी देते हैं। खास तौर पर झुंझुनूं, कोटपूतली बहरोड़, जयपुर और सीकर जैसे जिलों में ओबीसी प्रत्याशियों की बड़ी संख्या मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।

कुछ जगह तस्वीर बिल्कुल उलट

सलूंबर में सामान्य वर्ग के सिर्फ 29 और एससी के 8 प्रत्याशी हैं। डीग, डीडवाना-कुचामन, नागौर और फलौदी में एसटी वर्ग से एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। सलूंबर में ओबीसी प्रत्याशियों की संख्या भी सिर्फ 18 है। ओबीसी के 18,184 उम्मीदवारों की मौजूदगी ने राजनीतिक दलों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। टिकट से लेकर वार्ड स्तर की रणनीति तक ओबीसी फैक्टर को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।

जयपुर में सबसे बड़ा चुनावी मैदान

कुल प्रत्याशियों की संख्या देखें तो जयपुर 2,643 उम्मीदवारों के साथ नंबर-वन है। यहां 817 सामान्य, 559 एससी, 139 एसटी और 1,128 ओबीसी प्रत्याशी मैदान में हैं। झुंझुनूं में कुल 2,407 और कोटपूतली-बहरोड़ में 1,859 प्रत्याशी हैं।

झुंझुनूं में ओबीसी का सबसे बड़ा मोर्चा

प्रदेश में ओबीसी प्रत्याशियों की संख्या में झुंझुनूं 1,366 के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कोटपूतली-बहरोड़ में 1,145 और जयपुर में 1,128 ओबीसी प्रत्याशी मैदान में हैं। सीकर में 964 और अलवर में 777 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से हैं।

वर्ग बदला तो तस्वीर भी बदली

जयपुर सामान्य वर्ग के 817 और एससी के 559 प्रत्याशियों के साथ सबसे आगे है। एसटी में दौसा 192 प्रत्याशियों के साथ नंबर वन है, लेकिन ओबीसी की बात आते ही तस्वीर बदल जाती है और झुंझुनूं 1,366 प्रत्याशियों के साथ सबसे ऊपर पहुंच जाता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery