Friday, September, 04,2026

कई बागी लौटे पार्टी खेमे में तो कुछ ने कायम रखी बगावत

जयपूर: नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन सियासी मान-मनौव्वल और बदलते समीकरणों के नाम रहा। टिकट वितरण से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उत्तरे प्रत्याशियों को मनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत लगाई। कहीं वरिष्ठ नेताओं ने घर पहुंचकर समझाइश की, कहीं फोन पर बातचीत हुई तो कहीं संगठन और भविष्य में जिम्मेदारी का भरोसा देकर बागियों को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में लाया गया। हालांकि, कई जगह बगावत आखिरी दिन तक कायम रही। इस तरह से प्रदेशभर में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। जोधपुर में कांग्रेस की बागी मंजू देवी प्रजापत ने नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की। नाम वापसी के दौरान वह भावुक हो गई। भाजपा के बागी और पूर्व पार्षद मोहित ओझा ने भी वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद मैदान छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं। नाम वापसी के आखिरी दिन प्रदेशभर की तस्वीर में तीन बातें प्रमुख रहीं रिश्ते, संगठन और स्थानीय समीकरणहीं चाचा ने भतीजे का साथ दिया तो कहीं परिवार के भीतर ही चुनावी टकराव खत्म हुआ। कई जगह संगठन की समझाइश ने बागियों को वापस पार्टी खेमे में ला दिया।

सीकरः पार्टी हित में पीछे हटे

सीकर में भी भाजपा और कांग्रेस के कई बागियों ने नाम वापस लेकर अधिकृत प्रत्याशियों का समर्थन किया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उतरे अब्दुल जब्बार ने भी नामांकन वापस लिया। भाजपा के कई असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी हित का हवाला देते हुए अपने कदम पीछे खींचे।

कोटाः समझाइश से -माने कई बागी

कोटा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने नाराज कार्यकर्ताओं को साथने के लिए स्थानीय नेताओं को सक्रिय किया। कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस लिया। कांग्रेस के कुछ बागियों को भी वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद मैदान छोड़ने के लिए राजी किया गया। यहां संगठनात्मक संपर्क और व्यक्तिगत संवाद का असर नजर आया।

बीकानेर: विवाद से गरमाया माहौल

बीकानेर में कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण के बाद उपजा विवाद नाम वापसी के दिन भी चर्चा में रहा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पार्टी ने कार्रवाई की। भाजपा नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। इससे चुनावी माहौल में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए।

नाथद्वाराः समर्थक आमने-सामने

नाथद्वारा में नामांकन वापस लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी को लेकर समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बनी। भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में धक्का-मुक्की की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए।

बाड़मेर, पाली, जालोरः दबाव के आरोप, इनकार भी

बाड़मेर में नामांकन वापस लेने के दौरान आरएलपी प्रत्याशी को जबरन ले जाने के आरोप लगाए गए, जबकि दूसरे पक्ष ने इससे अलग दावा किया। पाली में निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापसी के पीछे दबाव और धमकी का आरोप लगाया, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष ने खारिज किया। जालोर में भी एक महिला प्रत्याशी के नाम वापसी लेने के बाद निर्वाचन कार्यालय पहुंचने को लेकर दबाव की चर्चा रही। इन मामलों में आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई।

अजमेरः रिश्तों ने भी बदली चुनावी तस्वीर

अजमेर में टिकट को लेकर नाराजगी के बीच कई बागी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों का समर्थन किया। कांग्रेस की टिकट दावेदार आशा कुमारी ने अपनी जेठानी संजना गोड़ीवाल के समर्थन में कदम पीछे खींचे। वहीं, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी और उनके बेटे यश जोशी भाजपा में शामिल हुए। यश ने भी अपना निर्दलीय नामांकन वापस लिया। भाजपा के बागी महेंद्र रावत ने संगठन की समझाइश के बाद पार्टी प्रत्याशी के समर्थन का फैसला किया।

अलवर, जैसलमेर, बांसवाड़ा में बदली तस्वीर

अलवर में कई निर्दलीयों ने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया। एक लंबे समय से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता ने कांग्रेस का दामन भी थामा। जैसलमेर में प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से कांग्रेस प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ। बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery