Friday, September, 04,2026

बागियों पर एक्शन नतीजों के बाद

जयपुर: नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने बागियों को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। अब बागियों को मनाने का दौर खत्म और उनकी निगरानी शुरू हो गई है। अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में डटे बागियों की चुनावी गतिविधियों पर संगठन की नजर रहेगी।

हालांकि, कार्रवाई को लेकर दोनों दलों ने फिलहाल चुनाव परिणाम का इंतजार करने की रणनीति अपनाई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे बागियों का असर कितना रहा, कौन पार्टी प्रत्याशी के लिए नुकसानदेह साबित हुआ और किसने भीतरघात किया, इसका आकलन मतदान और परिणाम के बाद किया जाएगा। इसके बाद वार्डवार फीडबैक और चुनावी नतीजों से बनने वाले सियासी समीकरणों के आधार पर कार्रवाई का फैसला होने की संभावना है। यानी फिलहाल बागियों पर नजर है, लेकिन तलवार नतीजों के बाद चलेगी।

भाजपा में बीएल संतोष के दौरे पर नजर

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का 4 सितंबर को जयपुर दौरा भी अहम माना जा रहा है। भाजपा कार्यालय में करीब 12 घंटे तक बैठकों का दौर चलने की संभावना है। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल समेत प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।

बागियों को मनाने के लिए लगाई पूरी ताकत

नाम वापसी से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बागियों को मनाने के लिए पूरी ताकत लगाई। फोन कॉल से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक का दौर चला। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेताओं ने नाराज दावेदारों से संपर्क किया। वहीं कांग्रेस में भी प्रदेश नेतृत्व ने बागियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद जो प्रत्याशी मैदान में डटे रह गए हैं, अब उनकी गतिविधियों का फीडबैक संगठन जुटाएगा। वहीं, नाम वापसी के बाद भाजपा और कांग्रेस अब चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। दिग्गज नेता अलग-अलग निकायों में सभाओं और रोड शो के जरिए माहौल बनाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery