Friday, September, 04,2026

7,800 ने छोड़ा मैदान, 62 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन

जयपुर: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनावी रण में नामांकन वापसी का दौर खत्म होते ही गुरुवार को मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। प्रदेश के 10,245 वाडों में अब 28,153 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 69,837 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच में 16,019 नामांकन निरस्त हुए, जबकि 7,800 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिए। वहीं 62 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब नामांकन, टिकट और मान-मनुहार का दौर पीछे छूट चुका है और जनता के बीच असली चुनावी जंग शुरू हो गई है। हालांकि प्रदेशभर के आंकड़े देर रात तक अंतिम अपडेट होते रहे।

अब बागियों की भूमिका पर नजर

नाम वापसी की अंतिम तारीख तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नाराज दावेदारों और बागियों को मनाने में जुटे रहे। अब जो बागी मैदान में डटे हुए हैं, वे कई वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में दोनों दलों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती होगी। दोनों दल चुनाव के बाद पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों की भूमिका और संगठन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों की 'फाइल' भी खोल सकती है।

जयपुर जिले में 2,644 प्रत्याशी ठोकेंगे ताल

जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों में भी चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। जिले की सभी 19 निकायों के 690 वाडों में 2,644 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें जयपुर नगर निगम के 732 प्रत्याशी भी शामिल हैं। चाकसू, मनोहरपुर और नरैना में एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। चौमूं में 119, शाहपुरा में 247, बगरू में 119, बस्सी में 164, चाकसू में 136, दूदू में 99 और सांभर में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अब हर वोट की कीमत

नामांकन और नाम वापसी की राजनीति खत्म हो चुकी है। अब न टिकट बदलने की गुंजाइश है, ना पर्चा वापस लेने का मौका। प्रत्याशियों के सामने अब मतदाताओं तक पहुंचने, समर्थकों को बूथ तक लाने और आखिरी वक्त तक अपने पक्ष में माहौल बनाए रखने की चुनौती है। स्थानीय मुद्दे, जातीय और सामाजिक समीकरण, व्यक्तिगत प्रभाव, पार्टी का संगठन, बागियों की मौजूदगी और बूथ प्रबंधन यही फैक्टर अब जीत-हार का फैसला करेंगे। 28,153 प्रत्याशियों की किस्मत अब जनता के हाथ में है। आने वाले दिनों में गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक चुनावी शोर तेज होगा और अंततः जनता का वोट ही तय करेगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसका सियासी सपना टूटेगा।

जोधपुर से कोटा तक सियासी घमासान

प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों में भी मुकाबला रोचक हो गया है। जोधपुर में 385, कोटा में 373, बीकानेर में 374, भरतपुर में 401 और अजमेर में 315 प्रत्याशी मैदान में हैं। उदयपुर में स्क्रूटनी के बाद 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अब प्रत्येक वार्ड में स्थानीय मुद्दों, व्यक्तिगत छवि और पार्टी संगठन की ताकत का इम्तिहान होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery