Friday, June, 19,2026

प्रदेश में लागू हुआ नया फायर सेफ्टी फ्रेमवर्क, ऊंची इमारतों को राहत

जयपुर: देशभर में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं के बीच राजस्थान सरकार ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा की अनुपालना में स्वायत्त शासन विभाग ने 'राजस्थान राज्य में सभी प्रकार के भवनों के लिए अग्नि निवारण, जीवन सुरक्षा एवं अग्नि संरक्षण उपायों से संबंधित प्रावधान-2026' जारी किए हैं।

नए प्रावधानों के साथ राज्य को पहली बार एक समग्र और एकीकृत फायर सेफ्टी फ्रेमवर्क मिला है। नए फायर प्रावधानों के तहत अब तक अलग-अलग नियमों में बिखरे अग्नि सुरक्षा मानकों को एकीकृत किया गया है। इसमें भवनों के डिजाइन, संरचना, अग्निशमन उपकरणों, जीवन सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और फायर प्रोटेक्शन सिस्टम से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश एक ही फ्रेमवर्क में शामिल किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे भवन निर्माण और फायर सुरक्षा व्यवस्था अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव फायर एनओसी प्रक्रिया में किया गया है। अब भवनों की ऊंचाई को स्थानीय निकायों के पास उपलब्ध अग्निशमन सीढ़ियों की ऊंचाई से जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके स्थान पर भवनों की ऊंचाई का निर्धारण आधुनिक अग्नि एवं जीवन सुरक्षा मानकों के आधार पर किया जाएगा। इससे सुरक्षित तरीके से ऊंची इमारतों के निर्माण और शहरी क्षेत्रों में वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से फायर एनओसी प्रक्रिया अधिक स्पष्ट, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। साथ ही भवन स्वामियों, बिल्डर्स, वास्तुविदों, अभियंताओं और अनुमोदन एजेंसियों को एक समान मानक उपलब्ध होंगे, जिससे नियमों की पालना और निगरानी आसान हो सकेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery