Thursday, August, 14,2025

राजीव शर्मा आज संभालेंगे डीजीपी का चार्ज !

जयपुर: प्रदेश की पुलिस के मुखिया के तौर पर 1990 बैच के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव शर्मा गुरुवार को चार्ज संभाल सकते हैं। बुधवार रात को केन्द्र सरकार से उनके रिलीविंग के आदेश जारी हो गए हैं। वे केंद्र में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में DG के पद पर कार्यरत थे। जल्द ही राज्य सरकार से उनके पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के आदेश जारी हो सकते हैं। इसके बाद वे गुरुवार दोपहर पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का कार्यभार संभाल सकते हैं। नए डीजीपी की नियुक्ति के साथ ही पुलिस महकमे में शीर्ष से लेकर जिला स्तर तक बड़ा फेरबदल हो सकता है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह आईएएस की 62 नामों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट में मुख्यमंत्री ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, ठीक उसी तर्ज पर पुलिस फोर्स में भी बड़ी सर्जरी कर सकते हैं।

प्रदेश की अफसरशाही में दुर्लभ संयोग

शर्मा जब तक डीजीपी के पद को ज्वाइन नहीं करते तब तक राज्य के प्रशासनिक इतिहास में एक दुर्लभ संयोग बना रहेगा, जिसकी चर्चा अफसरशाही में है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी और पुलिस फोर्स दोनों की मुखिया की कमान एडिशनल चार्ज के बतौर दूसरे अफसर संभाल रहे हैं। सुधांश पंत की अनुपस्थिति में मुख्य सचिव की कुर्सी अभय कुमार संभाल रहे हैं। जबकि नए डीजीपी राजीव शर्मा के पदभार ग्रहण नहीं कर पाने की स्थिति में पुलिस महकमे के मुखिया का एडिशनल चार्ज दूसरे डीजी संजय अग्रवाल को सौंप रखा है। यह स्थिति पहली बार बनी है। गौरतलब है कि सुधांश पंत 8 जुलाई को वापस लौट आएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery