Thursday, January, 29,2026

एक दिन में 55 लाख से अधिक प्रकरण निपटाए

जयपुर: राजस्थान में वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रदेश की पहली सायंकालीन राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में रिकॉर्ड 55 लाख 21 हजार 157 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के तत्वावधान में यह आयोजन प्रदेशभर में हुआ। राजस्थान हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर और जयपुर पीठ में तीन-तीन बैंच गठित की गई। प्रदेशभर की सभी अधीनस्थ अदालतों सहित कुल 472 बैंचों
के माध्यम से लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन बैंचों ने चेक अनादरण, वैवाहिक विवाद, श्रम-नियोजन और अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 6 लाख 74 हजार 458 प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण हुआ। कुल 10 अरब 97 करोड़ 52 लाख 33 हजार 175 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। रालसा के सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्री ने बताया कि यह आयोजन न्याय तक त्वरित और सुलभ पहुंच का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery