Friday, April, 17,2026

आधी आबादी की राजनीति में बढ़ेगी सहभागिताः मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिड़ला ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व  मिलेगा और शिक्षा, सुरक्षा व नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बिल के समर्थन में 9667173333 पर मिस्ड कॉल देने की अपील की। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2014 के बाद महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी। जन धन योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना, लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।

अधिनियम से आएगी सामाजिक क्रांतिः दीया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह अधिनियम आने वाले समय में देश में बड़ी सामाजिक क्रांति लाएगा। इससे नीति निर्माण में महिलाओं के दृष्टिकोण को प्राथमिकता मिलेगी और माता-बहनें हर योजना व हर निर्णय में शामिल होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री के साथ छात्राओं ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग शासन सचिव पूनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

सांसद ने पढ़ा पीएम मोदी का पत्र

कार्यक्रम में जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि जब सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की पहल की थी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मूलभाव भी यही है। इस अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सांसदों को भेजा गया पत्र भी पढ़कर सुनाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery