Wednesday, May, 27,2026

नारी निकेतन की 11 बेटियों के लिए आए 1900 रिश्ते

जयपुर: प्रदेश के नारी निकेतनों से सामने आई यह कहानी सिर्फ पुनर्वास की नहीं, बल्कि बदलते समाज और नई सोच की मिसाल बन गई है। विपरीत परिस्थितियों, सामाजिक प्रताड़ना और टूटे रिश्तों का दर्द झेल चुकी 11 युवतियों के जीवनसाथी बनने के लिए पूरे प्रदेश से 1900 से अधिक युवक आगे आए। यह पहल समाज में बदलाव की एक मजबूत झलक पेश करती है। यह सिर्फ एक सरकारी पहल की सफलता नहीं, बल्कि उस सोच में बदलाव का संकेत है, जहां अब जीवनसाथी चुनने में जाति, रंग, अतीत या सामाजिक ठप्पों से ज्यादा महत्व इंसानियत, योग्यता और सम्मान को दिया जा रहा है। हम
बात कर रहे हैं जयपुर के सांगानेर स्थित राज्य महिला सदन यानी नारी निकेतन की, जिसकी आवास क्षमता 150 महिलाओं की है। यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित प्रदेश का सबसे बड़ा महिला सदन है, जहां विपरीत परिस्थितियों से जूझकर आई महिलाओं को सिर्फ आश्रय ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और नई जिंदगी जीने का अवसर भी दिया जा रहा है। वर्तमान में विभाग द्वारा जयपुर संभाग में 150 क्षमता और अन्य संभागीय जिला मुख्यालयों पर 50-50 क्षमता वाले नारी निकेतन संचालित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

समाज की सकारात्मक पहल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित नारी निकेतनों में रहने वाली इन युवतियों ने जीवन के कठिन दौर देखे हैं, लेकिन जब उनके लिए रिश्तों की सार्वजनिक सूचना जारी हुई तो उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया मिली। 11 बेटियों के लिए 1900 से अधिक शिक्षित और सुयोग्य युवकों का आगे आना अपने आप में समाज के बदलते चेहरे की तस्वीर है।

आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के अनुसार, नारी निकेतनों का उद्देश्य सिर्फ आश्रय देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देना है। यहां महिलाओं को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, चिकित्सा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत कर सकें। दरअसल, यह कहानी सिर्फ 11 लड़कियों की नहीं है। यह उस समाज की कहानी है, जो धीरे-धीरे पुराने पूर्वाग्रहों से बाहर निकल रहा है। जहां कभी ऐसी महिलाओं को संदेह की नजर से देखा जाता था, वहीं आज हजारों युवक उन्हें जीवनसाथी बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। नारी निकेतन अब केवल शेल्टर होम नहीं रहे, बल्कि यह साबित कर रहे हैं कि सही अवसर और सम्मान मिले तो जिंदगी का हर अंधेरा फिर से रोशनी में बदला जा सकता है।

पारंपरिक दायरों तक सीमित नहीं

इस पहल ने दो बड़े संदेश दिए हैं। पहला, समाज में योग्य और संस्कारी जीवनसाथी की तलाश अब केवल पारंपरिक दायरों तक सीमित नहीं रही। दूसरा, आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो किसी महिला के अतीत नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और भविष्य को महत्व देते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery