Tuesday, September, 01,2026

टिकट मिला तो नामांकन की दौड़, अब बागी चुनौती

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव में टिकटों की घोषणा को अंतिम समय तक रोककर बगावत थामने की भाजपा-कांग्रेस की रणनीति सोमवार को अधिकृत प्रत्याशियों के लिए ही परेशानी का सबब बन गई। कहीं अंतिम समय पर फोन आया तो प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने दौड़े, कहीं पार्टी का सिंबल सीधे रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचा तो कहीं सिंबल और नामों को लेकर गफलत सामने आई। सोमवार सुबह तक कई सीटों पर टिकटों को लेकर मंथन चलता रहा। अब नामांकन की दौड़ खत्म होने के साथ ही बागियों को मनाने की दौड़ शुरू होगी। प्रदेश के 309 नगर निकायों के 10,245 वार्डों के लिए 60 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बागियों को मैदान से हटाने की होगी। प्रत्याशी 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

जयपुर में बड़े नाम, टिकटों ने चौंकाया

भाजपा ने जयपुर समेत सभी 10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की सूची जारी की। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को वार्ड 87 से उम्मीदवार बनाया गया है। निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट काटकर वार्ड 112 से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को मौका मिला। पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 110 से उतारा गया है। भाजपा ने जयपुर में सात मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है।

एक ही प्रत्याशी को दोनों दलों का टिकट

भरतपुर में वार्ड 19 से कांग्रेस व भाजपा दोनों ने मनोज सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। अजमेर में दोनों दलों ने पहले औपचारिक सूची जारी नहीं की और कई प्रत्याशियों को फोन से सूचना देकर नामांकन भरवाया गया। कांग्रेस ने 78 वार्डों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी को सौपे, जबकि वार्ड 3 और 4 को छोड़ दिया। टिकट वितरण से नाराज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर सिर मुंडवाकर विरोध जताया।

दो मिनट की देरी और नामांकन से चूकीं

कोटा में 548 उम्मीदवारों ने 600 नामांकन दाखिल किए, लेकिन कांग्रेस की चंद्रकला यादव और निरमा बाई महज दो मिनट की देरी के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर सकी। उदयपुर में भाजपा ने 80 वार्डों की औपचारिक सूची - नामांकन का समय खत्म होने के करीब एक घंटे बाद जारी की। यहां वरिष्ठ नेता प्रमोद सागर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया जैसे नाम मैदान में हैं। बीकानेर में भी टिकट ने समीकरण बदल दिए। वार्ड 75 से पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने नामांकन भरा, लेकिन भाजपा का अधिकृत टिकट विशाल गोलछा के नाम से रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचा। कांग्रेस ने यहां दो साढ़ओं को अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी बनाया है। अब दोनों दलों के सामने टिकट से नाराज निर्दलीय बागियों को 3 सितंबर तक मनाने की चुनौती है। बागी नहीं माने तो चुनावी गणित बिगड़ सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery