Friday, August, 21,2026

फिर बदला मौसम का मिजाज, 23 तक बारिश के आसार

जयपुर: प्रदेश में गुरुवार को मानसून ने एक बार फिर करवट ली। जयपुर समेत करीब 10 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी जयपुर में 17 मिमी पानी बरसा।

जल संसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चुनिंदा स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। तिजारा में 8 मिमी, धौलपुर और राजाखेड़ा के साथ डीग, खैरथल और मंडावर में बरसात हुई। प्रदेश के 38 जिलों में सूखा रहा। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर और झालाना सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़कें पानी से भर गई। सी-स्कीम समेत कुछ इलाकों में घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

आकाशीय बिजली से तीन झुलसे

धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के चंदे का पुरा गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों गांव के पास भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।

अलवर में सप्ताहभर बाद बरसे बादल

अलवर में करीब एक सप्ताह बाद बारिश हुई। शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई बारिश कहीं हल्की तो कहीं तेज रही। करीब आधे घंटे की बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ भी सामान्य से उत्तर दिशा में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में 21 से 23 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी में 20 से 23 अगस्त तक बारिश के आसार है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को जयपुर के अलावा चूरू, डूंगरपुर, अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, टोंक और कोटा सहित कई शहरों में बारिश हुई। हालांकि बारिश का जोर सीमित रहा और अधिकांश हिस्सों में बादल बूंदाबांदी के बाद छंट गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery