Monday, August, 10,2026

सावन की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में झमाझम

जयपुर: सावन के पहले दिन गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों में मानसून मेहरबान रहा। कोटा, चूरू, जयपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अजमेर और सीकर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि जयपुर शहर में दिनभर धूप बनी रही, मगर जयपुर के आसपास के इलाकों में बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 41.5 डिग्री तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया।

कोटा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और काले बादलों के बीच रिमझिम बारिश हुई। चूरू जिले के राजलदेसर में तेज बारिश से मुख्य बाजार, रिहायशी इलाकों और सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। अस्पताल के उपकरणों और रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सरदारशहर के बाजारों में भी करीब तीन फीट तक पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। जयपुर के चौमूं में सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र में झरने बह निकले। बीकानेर के नोखा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

अजमेर और जयपुर में सबसे अधिक वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार शाम 5:30 बजे तक गोयला और सरवाड़ (अजमेर) में सबसे अधिक 45-45 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जालसू (जयपुर) में 43 मिमी, कालवाड़ (जयपुर) और नीम का थाना (सीकर) में 34-34 मिमी, रींगस में 29 मिमी, खंडेला में 27 मिमी, राजलदेसर में 26 मिमी तथा चौमूं में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप डिप्रेशन के प्रभाव से 2 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery