Wednesday, August, 26,2026

मोरेल पर चली चादर नवनेरा के गेट खुले

जयपुर: प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर से लेकर प्रदेश के बांधों तक बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी में मंगलवार को दूसरे दिन भी कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।
वहीं, लगातार बारिश के कारण बांधों में पानी की आवक तेज हो गई है। दौसा के मोरेल बांध पर करीब पांच इंच की चादर चल रही है, जबकि कोटा के नवनेरा बांध के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। दौसा के लालसोट में पिछले 24 घंटे में 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। बांध क्षेत्र में 38 मिमी बारिश हुई। तेज आवक के चलते मोरेल बांध पर करीब पांच इंच की चादर चल रही है। बांध की भराव क्षमता 30 फीट है।

बीच कोटा में बारिश के ईआरसीपी के नवनेरा बांध के तीन गेट तीन-तीन मीटर खोल दिए गए। बांध में जलस्तर 214.50 मीटर पहुंच गया है, जबकि इसकी क्षमता 217 मीटर है। कोटा संभाग में 26 अगस्त तक येलो अलर्ट है। कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना
में बारिश के बाद एनएच-48 की सर्विस लेन पानी में डूब गई। अलवर में भी कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति रही।

पार्वती के गेट खोलने की तैयारी

धौलपुर के रामसागर और उर्मिला सागर बांधों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। रामसागर में 24.50 फीट और उर्मिला सागर में 24 फीट पानी पहुंच गया है। पार्वती बांध में जलस्तर 221.85 मीटर है। एक मीटर और पानी बढ़ने पर इसके गेट खोलने की तैयारी है।

राजधानी जयपुर में 35 मिमी बारिश

राजधानी के जेएलएन मार्ग पर पिछले 24 घंटे में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। किशनपोल बाजार और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। बारिश से उमस कम हुई और तापमान में ठंडक महसूस की गई।

अगले तीन दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिन बारिश जारी रह सकती है। जयपुर के साथ भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली में भी बारिश के आसार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery