Monday, May, 18,2026

18 जून से पहले पहुंचा मानसून तो इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड

जयपुर: भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान के लिए राहतभरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले 18 जून को राजस्थान में दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 24 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून केरल तट पर अपनी सामान्य तिथि एक जून से करीब 5 दिन पहले यानी 26 मई तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास मानसून की प्रगति के और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

9 बार जून में और एक बार जुलाई में एंट्री

पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान में मानसून की एंट्री ज्यादातर जून महीने में ही हुई है। वर्ष 2016 से 2025 के बीच 10 वर्षों में 9 बार मानसून जून में पहुंचा, जबकि सिर्फ एक बार 2019 में जुलाई में एंट्री हुई।

2025 का मानसून रहा सबसे दमदार

राजस्थान में वर्ष 2025 का मानसून पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा सक्रिय साबित हुआ। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में वर्ष 2025 में औसत 680.13 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 424.71 मिमी माना जाता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery