Thursday, April, 02,2026

अगले 7 दिन में राजस्व लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

जयपुर: खान विभाग के फील्ड अधिकारियों को आगामी सात दिन में मार्च माह के निर्धारित 1550 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जुर्माना वसूली, आरसीसी-ईआरसीसी ठेकों की नीलामी व देय रॉयल्टी की वसूली, एसएमई स्तर पर राजस्व संग्रह की दैनिक समीक्षा और मुख्यालय स्तर से नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।

अरोड़ा ने बताया कि 23 मार्च तक 9620 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रहित किया जा चुका है, जो गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एक हजार करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि खान विभाग राज्य सरकार के प्रमुख राजस्व संग्रह करने वाले विभागों में शामिल है, इसलिए राजस्व संग्रह में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिन में विभाग का मुख्य फोकस राजस्व वसूली के साथ-साथ आरसीसी-ईआरसीसी ठेकों की नीलामी सुनिश्चित करना और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करना होगा।

अरोड़ा ने एसएमई स्तर के अधिकारियों से संवाद कर राजस्व वसूली के कारगर प्रयासों के निर्देश दिए। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर ने राजस्व वसूली लक्ष्यों और प्रगति की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मार्च माह के निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाएंगे।

हाईब्रिड बैठक में विशेषाधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा, वित्तीय सलाहकार सुरेश चंद्र और विभाग के अधीक्षण खनिज अभियंता, खनिज अभियंता और सहायक खनिज अभियंता शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery