Thursday, September, 17,2026

माइंस विभाग का नया कीर्तिमान, 8350.75 करोड़ का राजस्व जुटाया

जयपुर: माइंस व पेट्रोलियम विभाग ने राजस्व संग्रहण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने 15 मार्च तक 22.58 प्रतिशत की प्रभावशाली विकास दर के साथ 8350.75 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया है, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। बता दें कि, यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 890.27 करोड़ रुपए अधिक है। प्रमुख सचिव माइंस व पेट्रोलियम टी. रविकांत ने मंगलवार को खनिज भवन में फील्ड अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में राजस्व वसूली को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को देय सभी प्रकार की बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए और राजस्व संग्रहण को लेकर एग्रेसिव रणनीति अपनाई जाए। रविकांत ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली की दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्व संग्रहण में जयपुर सर्कल अव्वल

राजस्व संग्रहण में एसएमई सर्कल जयपुर अब तक सबसे आगे है, जबकि राशि के हिसाब से भीलवाडा ने सर्वाधिक राजस्व संग्रहित किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायालयों से वसूली स्थगित नहीं होने वाले प्रकरणों में वसूली तेजी से की जाएगी। बैठक में निदेशक माइंस दीपक तंवर, संयुक्त सचिव आशु चौधरी, अतिरिक्त निदेशक एमपी मीणा, महेश माथुर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery