Monday, March, 16,2026

50 फीसदी से अधिक मेडिकल छात्र मानसिक पीड़ित

जयपुर: कल्पना कीजिए... सफेद कोट पहने एक युवा डॉक्टर बनने की राह पर चलते हुए, रात-दिन की पढ़ाई, अनगिनत परीक्षाएं, लंबी ड्यूटी और अकेलेपन का बोझ... लेकिन अंदर से टूटते हुए भी मुस्कुराना पड़ता है। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों छात्र इसी दर्द से गुजर रहे हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, देश में मेडिकल छात्रों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक अवसाद के लक्षण पाए गए हैं। मध्य भारत में किए गए एक अध्ययन में तो यह आंकड़ा 67 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि जोधपुर के डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज में हुए सर्वे में 58 प्रतिशत छात्रों में डिप्रेशन और 47 प्रतिशत में एंग्जाइटी पाई गई।

ड्यूटी डॉक्टरों के लिए 24 घंटे कैंटीन

सरकार ने बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया है। हॉस्टल के वातावरण को बेहतर बनाया जाएगा और ड्यूटी डॉक्टरों के लिए 24 घंटे कैंटीन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार को तर्कसंगत बनाने और एनजीओ व सामाजिक संस्थाओं को सहयोग के लिए जोड़ने की भी योजना है।

सरकार ने महसूस की पीड़ा

मेडिकल छात्रों की इसी गंभीर मानसिक स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने एक संवेदनशील और दूरगामी फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल ने राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एक डीन की नियुक्ति की जाएगी। यह डीन छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हर मुद्दे पर नजर रखेंगे और समय रहते हस्तक्षेप सुनिश्चित करेंगे। छात्रों और फैकल्टी के लिए नियमित ओरिएंटेशन कार्यक्रम अनिवार्य किए जाएंगे।

विकसित होगा स्टूडेंट एप

छात्रों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम के तहत एक स्टूडेंट एप विकसित की जाएगी। हॉस्टल और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी, छतों पर बैरिकेडिंग और प्रभावी निगरानी तंत्र सुनिश्चित किया जाएगा। ई-लाइब्रेरी को आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि पढ़ाई का दबाव कुछ कम हो सके। मानसिक संबल के लिए मेडिकल कॉलेजों में सहकर्मी सहायता समूह, कॅरिअर काउंसलिंग और पूर्व छात्रों के अनुभव साझा करने की व्यवस्था की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery