Friday, October, 02,2026

जयपुर में कोठारी, कोटा में अनुसुइया, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेयर

जयपुर: राजस्थान के 10 नगर निगमों के महापौर चुनाव में भाजपा ने शहरी सत्ता के समीकरण अपने पक्ष में कर लिए। 21 सितंबर को पहले चरण में 7 में से 6 निगम जीतने के बाद शुक्रवार को जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। इसके साथ ही प्रदेश के 10 निगमों में से 9 में भाजपा के मेयर बने हैं। कांग्रेस को सिर्फ बीकानेर में बोर्ड बनाने में सफलता मिली। खास बात यह रही कि पार्षद चुनाव में भाजपा केवल 4 जगह बहुमत की स्थिति में थी, लेकिन निर्दलीय पार्षदों ने किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए पूरा सियासी गणित बदल दिया। उनके समर्थन से भाजपा 5 और निगमों में महापौर बनाने में सफल रही।

10 निगमों की पूरी तस्वीर

  • अजमेर- अनामिका शर्मा-भाजपा
  • अलवर- सुमनलता अग्रवाल- भाजपा
  • उदयपुर- पारस सिंघवी-भाजपा
  • पाली- नमिता दुबकिया- भाजपा
  • भरतपुर- अनुराधा सिंह-भाजपा
  • भीलवाड़ा-जसवंत कंवर भाजपा
  • जयपुर- सुनील कोठारी-भाजपा
  • कोटा-अनुसुइया गोस्वामी-भाजपा
  • जोधपुर- प्रसन्नचंद मेहता-भाजपा
  • बीकानेर- अनिल कल्ला, कांग्रेस

भाजपा ने 204 जीते

309 नगर निकायों में से 308 के परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें भाजपा 204 निकायों में जीती है। अब केवल खाटूश्यामजी नगरपालिका का परिणाम बाकी है। मामला कोर्ट में लंबित है।

श्री विजयनगर में कांग्रेस, सुकेत में भाजपा जीती

श्री विजयनगर नगरपालिका में कांग्रेस के सुशील कुमार और सुकेत नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र चोपड़ा जीते। यहां पहली बार अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुए थे। कुल 25 वोटों में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा को 13 वोट, जबकि कांग्रेस के उमरदीन खान को 12 वोट मिले। पार्षद चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस की 11 सीटें, भाजपा की 10 सीटें और निर्दलीयों की 4 सीटें थी। श्राद्ध पक्ष से पहले सभी निकायों के प्रमुखों ने पदभार संभाल लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery