Thursday, March, 19,2026

सरकार का 'गैस की कमी नहीं' दावा खोखला: गहलोत

जयपुर: राजस्थान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दावा कि 'गैस की कोई कमी नहीं है', प्रदेश की वास्तविक स्थिति से कोसों दूर है। गहलोत ने बताया कि प्रदेश का गृहिणी वर्ग और कारोबारी आज सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस संकट ने उद्योग-धंधों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 50,000 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे ठप होने की कगार पर हैं। कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से छोटे हलवाई और ढाबा संचालक भारी नुकसान झेल रहे हैं, जबकि औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन रुकने से मजदूरों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। गहलोत ने कहा कि सरकार 'इन्वेस्ट राजस्थान' के बड़े-बड़े दावे
करती है, लेकिन मौजूदा उद्योगों को बुनियादी ईंधन तक उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री की सभा के लिए खाना लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है, क्योंकि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। जब सरकारी कार्यक्रमों में यह हाल है, तो आम आदमी की क्या बिसात? उन्होंने मांग की कि कालाबाजारी पर सख्त लगाम लगाई जाए और आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery