Monday, April, 06,2026

सड़कों पर उतरीं कार्यकर्ता पुलिस से की धक्का-मुक्की

जयपुर: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण रसोई गैस संकट गहराने के आरोपों के बीच राजस्थान में सियासी पारा चढ़ गया। महिला कांग्रेस ने बुधवार को सड़कों पर उत्तरकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आम जनता को राहत देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकली। महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेंडर, अंगीठी और मिट्टी के चूल्हे उठाकर महंगाई और गैस संकट का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। जुलूस जैसे ही संसार चंद्र रोड से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

रसोई गैस के लिए लग रही लंबी कतारें

सारिका सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। रसोई गैस के लिए पुरुषों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, ऐसे में घर की आजीविका कैसे चलेगी। सरकार ने महंगाई कम करने और डीजल सस्ता करने के वादे किए थे, लेकिन आज हालात यह है कि 2000 रुपए में भी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन को 'फ्लॉप शो' बताया

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को 'फ्लॉप शो' करार देते हुए कहा कि इसे न तो आम जनता का समर्थन मिला और ना ही महिलाओं की अपेक्षित भागीदारी दिखाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि वैश्विक संकट के समय देश को एकजुट रहने की जरूरत है। राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि देश में किसी प्रकार का एलपीजी संकट नहीं है और वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई गंभीर समस्या होती तो प्रदर्शन में स्वतः भारी भीड़ दिखाई देती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery