Tuesday, July, 14,2026

ईमानदारी व सत्यनिष्ठा ही सुशासन की आधारशिला

जयपुर:  राजस्थान लोकायुक्त सचिवालय को उसकी विशिष्ट पहचान के रूप में बुधवार को नया प्रतीक चिह्न मिल गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में आयोजित समारोह में लोकायुक्त संस्था के नए प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण किया। नए लोगो का मूल मंत्र 'न्यायो नीतिः च शासनम्' है, जो न्याय, नीति और सुशासन की भावना को पूरी तरह परिभाषित करता है। इस दौरान वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रतीक चिह्न में अंकित सूत्र वाक्य 'न्यायो नीतिः च शासनम्' लोकायुक्त संस्था की मूल भावना को पूर्ण रूप से परिभाषित करता है। यह लोगो ईमानदारी का मार्ग प्रशस्त करता है, जहां सत्यनिष्ठा ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने सभी कार्मिकों से सत्यनिष्ठा को आचरण में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकायुक्त जैसी संस्थाएं प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को प्रदेश में सुशासन दिवस मनाया जाएगा और सेवा वितरण व जन- शिकायत निस्तारण में सुधारों के कारण राजस्थान सुशासन सप्ताह-2025 में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हुआ है।

नए 'लोगो' से संस्था को मिली नई ताकत

सचिव लोकायुक्त गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि लोकायुक्त की नवाचारी सोच और दूरदर्शी नेतृत्व ने इस अनूठे विचार को मूर्त रूप दिया। लोकायुक्त संस्था की निष्पक्षता, जनहित के प्रति समर्पण और भ्रष्टाचार निरोधक प्रयासों से नए लोगो से संस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया भरत व्यास, महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद तथा प्रो. डॉ. रामसेवक दुबे सहित कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारी और संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अटल संकल्प को दर्शाता है नया 'लोगो': लोहरा

लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने कहा कि यह प्रतीक चिह्न लोकायुक्त सचिवालय की विशिष्ट पहचान है, जो पारदर्शिता, निष्पक्षता, न्यायप्रियता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अटल संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह लोगो राजस्थान की मिट्टी, इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को समेटे हुए है। नया लोगो जनसामान्य में लोकायुक्त संस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा तथा संस्था की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery