Monday, August, 17,2026

39 जिलों में निकाय चुनाव 2 चरण में, फलोदी-सलूंबर में एक चरण

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के साथ ही आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के निकाय प्रमुखों महापौर, सभापति और अध्यक्ष-चेयरमैन के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। वहीं, पंचायती राज संस्थाओं के सभी 41 जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी भी इसी दिन दोपहर 3.15 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान पर निकाली जाएगी। नगरीय निकाय प्रमुखों की लॉटरी स्वायत्त शासन निदेशालय में सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी। इसके लिए प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को भी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से पत्र भेजे गए हैं।

वार्डों की आरक्षण लॉटरी 14 से 16 अगस्त के बीच

नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 14 से 16 अगस्त के बीच निकाले जाने की संभावना है। यह प्रक्रिया संबंधित जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।

EVM से सदस्यों के, मतपत्र से पंच-सरपंच के चुनाव

पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। वहीं, पंच और सरपंच के चुनाव मतपत्र के माध्यम से होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह राजेश्वर सिंह ने सोमवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की चरणबद्ध व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सिंह ने बताया कि 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में कराने की तैयारी है। वहीं, फलोदी और सलूंबर में एक चरण में चुनाव कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है। पहले चरण में 140 नगर निकायों के 5,050 वार्डों के लिए 10,185 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 71,295 सिविल निर्वाचन टीम और 61,110 पुलिस कार्मिकों की आवश्यकता होगी। दूसरे चरण में 169 नगर निकायों के 5,195 वार्डों के लिए 6,280 मतदान केंद्र होंगे। इस चरण में 43,960 सिविल निर्वाचन टीम और 37,680 पुलिस कार्मिकों की जरूरत होगी। दोनों चरणों में चुनाव कराकर 20 सितंबर तक निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

अधिसूचना 28 सितंबर को

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 36 जिलों में चार चरणों, 4 जिलों में दो चरणों और एक जिले जैसलमेर में एक चरण में चुनाव कराने की योजना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और 28 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 1 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि, 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 5 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। पंच और सरपंच के चुनाव 14, 24, 30 अक्टूबर और 4 नवंबर को प्रस्तावित हैं। उपसरपंच के चुनाव 15, 25, 31 अक्टूबर और 5 नवंबर को होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 12 नवंबर को होगी। इसके बाद 14 नवंबर को प्रमुख और प्रधान व 15 नवंबर को उपप्रमुख और उपप्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

तबादला प्रक्रिया 15 तक करें

आयोग ने कहा कि चुनाव से सीधे जुड़े कार्मिकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कार्मिकों को चुनावी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, जिनके खिलाफ पिछले चुनावों में भारत निर्वाचन आयोग या राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव संबंधी लापरवाही को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हों। आयुक्त ने अधिकारियों को चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery