Wednesday, February, 04,2026

30 हजार EVM व 60 हजार बैलेट यूनिट मिलेंगी किराए पर

जयपुर: राजस्थान में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के निर्बाध संचालन के लिए राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम कदम उठाया है। राज्य निर्वाचन आयोग को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग से 30 हजार कंट्रोल यूनिट और 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में मंगलवार को राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग और मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के बीच अतिरिक्त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किएगए। यह समझौता दोनों राज्यों के बीच ईवीएम उपलब्धता व उपयोग से संबंधित पूर्व में किए गए समझौते का विस्तार है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस एडिशनल एमओयू के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट व 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ईवीएम की आपूर्ति, उपयोग, रखरखाव से संबंधित सभी शर्तें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी। एडिशनल एमओयू में यह भी प्रावधान किया गया है कि ईवीएम के परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी स्टाफ की यात्रा से संबंधित व्यय की वहन व्यवस्था निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।

चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम की वापसी, उनका परीक्षण और किसी भी क्षति की स्थिति में प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया भी स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी गई है। ईवीएम के तकनीकी परीक्षण (एफएलसी), मरम्मत व आवश्यक तकनीकी सहयोग का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद के अधिकृत इंजीनियर्स करेंगे।

पत्रकारों के प्रवेश और रिपोर्टिंग पर सख्त नियम

शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान और मतगणना के दौरान पत्रकारों और अन्य मीडियाकर्मियों के प्रवेश को लेकर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत मतगणना केंद्रों में पत्रकारों के लिए अलग कक्ष आरक्षित किए जाएंगे, जहां उन्हें सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकार पत्रधारी पत्रकार मतगणना कक्ष में बिना कैमरा या मोबाइल फोन के ही प्रवेश कर सकेंगे और उनके साथ जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रत्येक समाचार पत्र के लिए केवल एक पत्रकार और एक फोटोग्राफर को प्रवेश पत्र मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और किसी भी निर्देश का उल्लंघन करने वाले मीडियाकर्मी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery