Friday, April, 17,2026

निकाय चुनाव को लेकर सियासी संग्राम

जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों में देरी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे 'संवैधानिक ब्रेकडाउन' करार देते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई है, वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। चुनाव, परिसीमन और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

निकाय चुनाव टालना 'संवैधानिक ब्रेकडाउन': अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराने को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए इसे 'संवैधानिक ब्रेकडाउन' बताया। ऐसी स्थिति में सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए और इस मामले में गवर्नर तथा राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के और निर्देशों की अनदेखी की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। जब अदालतों की बात नहीं मानी जा रही, तो यह स्पष्ट रूप से संवैधानिक संकट की स्थिति है।

'कांग्रेस ने 13 साल नहीं कराए चुनाव, अब दे रही नसीहतः दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत बौखलाए हुए हैं और बचकानी बातें कर रहे हैं। भाजपा हमेशा कानून और न्यायालयों का सम्मान करती है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों की अनुपालना के पश्चात ही चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने 13 वर्षों तक चुनाव कराए ही नहीं। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को सत्ता में बनाए रखने के लिए 1975 में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज 'कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery