Wednesday, April, 15,2026

'अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से बच रही है सरकार'

जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासी माहौल गर्म है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद चुनाव टालने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि कोर्ट की ओर से 15 अप्रैल तक चुनाव कराने की समय सीमा तय किए जाने के बावजूद सरकार इसे लागू करने में विफल रही है और अब हाई कोर्ट में दिए गए तर्क केवल बहाने हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से बच रही है और कर्मचारियों की कमी, शैक्षणिक सत्र तथा आरक्षण प्रक्रिया जैसे कारण केवल ध्यान भटकाने का प्रयास हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने टॉक में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार हार के डर से जानबूझकर स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में विकास कार्य - प्रभावित हो रहे हैं।

अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेसः बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश काग्रेस खुद अंतर्कलह और नेतृत्व की होड़ से जूझ रही है और विपक्ष बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए, जब प्रदेश में महिला अत्याचार के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी। बेठम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जिसके चलते महिला अपराधों में कमी आई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery