Sunday, August, 09,2026

निकाय चुनाव: वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 को

जयपुर: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंच गई हैं। प्रदेश के 309 नगर निकायों के 10,245 वाडों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को सभी जिला कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। इसके अगले दिन 14 अगस्त को नगर निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी स्वायत्त शासन भवन में होगी। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित दावेदारों की स्थिति भी काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार 13 अगस्त को जिला स्तर पर होने वाली लॉटरी में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में आने वाले नगर निकायों के वाडों की लॉटरी एक साथ निकाली जाएगी। 14 अगस्त को निकाय प्रमुखों के पदों के लिए आरक्षण तय होगा। इसमें महापौर, सभापति और अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों को एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और अनारक्षित श्रेणियों में बांटा जाएगा।

1.43 करोड़ से ज्यादा शहरी मतदाता

प्रदेश के 309 नगर निकायों के 10,245 वाडों में चुनाव के लिए 16,482 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1 करोड़ 43 लाख 75 हजार 806 शहरी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव दो चरणों में कराने की तैयारी है और प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। मतदाता सीधे पार्षद या वार्ड सदस्य चुनेंगे। इसके बाद महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों का निर्वाचन निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से होगा।

17 को चुनाव अधिसूचना का प्रस्ताव

ओबीसी आयोग की अंतिम रिपोर्ट 5 अगस्त को मिलने के बाद आरक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 17 अगस्त को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery