Sunday, August, 09,2026

पहचान पर सख्ती, परिवार के मुखिया को मिलेगी छूट

जयपुर: राजस्थान में होने वाले नगरपालिका और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहचान सत्यापन को लेकर नए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान की जांच पहले से अधिक प्रभावी तरीके से की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था करते हुए कहा है कि परिवार के मुखिया के पास उपलब्ध निर्वाचन फोटो पहचान पत्र या वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि यह सुविधा कुछ शतों के साथ ही लागू होगी। सभी संबंधित परिवार के सदस्यों का मतदान केंद्र पर मौजूद होना जरूरी होगा और परिवार के मुखिया को उनकी पहचान स्पष्ट रूप से स्थापित करनी होगी। मतदान अधिकारी संतुष्ट होने के बाद ही ऐसी स्थिति में मतदान की अनुमति देंगे।

इन दस्तावेजों से होगी पहचान

आधार कार्ड विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) / मनरेगा कार्ड बैंक या डाकघर की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड /आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड। भारतीय पासपोर्ट फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड। सांसदों एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड।

फर्जी पहचान पर सीधी एफआईआर

यदि कोई व्यक्ति कूटरचित पहचान पत्र के आधार पर मतदान करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धारा 172 के तहत किसी अन्य व्यक्ति के नाम से मतदान करना, मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डालना, काल्पनिक नाम का उपयोग करना अथवा एक ही चुनाव में दोबारा मतदान करने का प्रयास करना निर्वाचन में प्रतिरूपण का अपराध माना गया है।

मतदानकर्मियों का डाटा होगा अपडेट

आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों के लिए उपलब्ध कार्मिकों का डाटा एक अगस्त तक अपडेट कराया जाए। एनआईसी के सॉफ्टवेयर पर कर्मचारियों की जानकारी में पंचायत समिति, नगरपालिका, विधानसभा, तहसील और वोटर संबंधी विवरण शामिल किए जाएंगे। आयोग ने कोषाधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आईटी तकनीकी सहायता के लिए एनआईसी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट होगी।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery