Saturday, August, 22,2026

BJP का 19 बिंदु फॉर्मूला, कांग्रेस में आए पांच हजार आवेदन

जयपुर: प्रदेश में 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में टिकट की जंग तेज हो गई है। वार्ड स्तर पर दावेदारों ने दौड़ शुरू कर दी है। कोई पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं के दरवाजे पर पहुंच रहा है तो कोई विधायक, सांसद और पूर्व प्रत्याशियों से सिफारिश लगवा रहा है। दोनों दलों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती जिताऊ चेहरे तलाशने के साथ स्थानीय गुटबाजी और दावेदारों की नाराजगी को संभालने की है। भाजपा ने टिकट वितरण के लिए 19 बिंदुओं वाला प्रोफार्मा तैयार कर स्क्रीनिंग का फॉर्मूला तय किया है। खास बात यह है कि टिकट मांगने वाले कार्यकर्ता को केवल अपनी दावेदारी नहीं बतानी होगी, बल्कि उसी वार्ड से तीन अन्य योग्य दावेदारों के नाम भी प्राथमिकता क्रम में देने होंगे। यानी पार्टी दावेदार की अपनी क्षमता के साथ उसकी नजर में वार्ड के दूसरे मजबूत चेहरों का भी फीडबैक लेगी। इससे पार्टी को प्रत्येक वार्ड में संभावित उम्मीदवारों का व्यापक पैनल तैयार करने में मदद मिलेगी।

दावेदारों की संगठनात्मक कुंडली भी खंगालेगी भाजपा

प्रोफार्मा में भाजपा ने संगठन में सक्रियता, सदस्यता, पूर्व दायित्व, चुनाव लड़ने का अनुभव, स्थानीय पकड़ और संगठन के साथ जुड़ाव जैसी जानकारियां मांगी हैं। इसके अलावा आपराधिक प्रकरण, निकाय से संबंधित बकाया और पूर्व में पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी। ऐसे में टिकट की दावेदारी केवल व्यक्तिगत संपर्क या सिफारिश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संगठनात्मक रिकॉर्ड और स्थानीय जीत की संभावना भी अहम होगी। भाजपा ने प्रत्येक निकाय में चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रभारी स्थानीय कोर कमेटी के साथ बैठक कर वार्ड वार संभावित नाम जुटाएंगे। इसके बाद संगठन स्तर पर मंथन होगा और टिकट के लिए मजबूत पैनल तैयार किया जाएगा।

विधायक खुद ले रहे बायोडाटा, वन-टू-वन मुलाकातों का दौर

जयपुर में भाजपा के टिकट दावेदारों की सक्रियता सबसे ज्यादा दिखाई दे रही हैं। विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं और बायोडाटा ले रहे हैं। विद्याधर नगर से उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, हवामहल से बालमुकुंदाचार्य और सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा सहित अन्य विधायक दावेदारों से मुलाकात कर रहे हैं। टिकट के इच्छुक कार्यकर्ता अपनी राजनीतिक सक्रियता, सामाजिक पकड़ और वार्ड में समर्थकों की संख्या बताकर दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

भाजपा मुख्यालय पर भी हुई बैठक, सीएम भजनलाल हुए शामिल

भाजपा मुख्यालय पर भी गुरुवार को निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और अनुभवी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी पुराने चुनाव लड़ चुके नेताओं और पूर्व विधायकों के अनुभव का भी इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

निकाय चुनाव से आगे पंचायत की भी तैयारी

भाजपा व कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव सिर्फ स्थानीय सत्ता हासिल करने की कवायद नहीं है। पार्टी इसे संगठन की जमीनी ताकत परखने और आगामी पंचायत चुनावों के लिए माहौल तैयार करने के अवसर के तौर पर भी देख रही है। भाजपा व कांग्रेस का सरकार के काम काज को चुनावी मुद्दा बनाने के साथ स्थानीय समस्याओं और प्रत्याशी की व्यक्तिगत पकड़ पर भी जोर रहेगा। हालांकि अब दोनों दलों के सामने असली परीक्षा टिकट वितरण की है। एक वार्ड में कई दावेदारों के बीच किसी एक नाम पर सहमति बनाना आसान नहीं होगा।

कांग्रेस ने पहली बार खोला ऑनलाइन आवेदन का रास्ता

कांग्रेस में भी टिकट को लेकर दावेदारों की भीड़ बढ़ गई है। पार्टी ने पहली बार निकाय चुनाव के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। अब तक प्रदेशभर से 5 हजार से अधिक आवेदन आने की बात सामने आई है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं की दावेदारी पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन धरातल पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को लेकर स्थानीय नेताओं से फीडबैक भी ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आवास पर दावेदारों की आवाजाही बढ़ गई है। विधायक, सांसद, पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपने-अपने समर्थकों के टिकट के लिए पैरवी कर रहे हैं।

कांग्रेस की बड़ी बैठक आज

प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को सांगानेर के एक निजी रिसोर्ट में दोपहर 3 बजे अति आवश्यक बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंथावा, टीकाराम जूली, जिलाध्यक्ष, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा व लोकसभा प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और 200 विधानसभा क्षेत्रों के कोऑर्डिनेटर शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवार चयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जमीनी स्तर पर मजबूत चेहरों की पहचान की रणनीति पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery