Monday, August, 17,2026

भाजपा में नियुक्तियों का दौर, कांग्रेस लेगी नेताओं से फीडबैक

जयपुर: नगर निकायों की लॉटरी सोमवार को निकलने जा रही है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। चुनावी मैदान सजने से पहले दोनों दल संगठन को मजबूत करने और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। एक तरफ भाजपा लगातार प्रकोष्ठों, विधि प्रकोष्ठ और जिला प्रभारियों में नियुक्तियां व बदलाव कर चुनाव के लिए मशीनरी को धार दे रही है, वहीं कांग्रेस सोमवार से दो दिन तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महामंथन कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेगी।

भाजपा की केंद्रीय टीम आज जयपुर में बनाएगी चुनावी रणनीति

चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए भाजपा की केंद्रीय टीम सोमवार को जयपुर पहुंचेगी। पार्टी ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सह प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले, रविंद्र इंद्राज सिंह, संगीता यादव, गजेंद्र सिंह पटेल और रोहन गुप्ता भी जयपुर आएंगे। भाजपा मुख्यालय में दोपहर करीब दो बजे बैठक प्रस्तावित है। इसमें चुनाव प्रबंधन और आगामी निकाय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन होगा।

प्रकोष्ठों के जरिए चुनावी टीम तैयार करने की जिम्मेदारी घोषित की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कई प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां घोषित की हैं। आर्थिक प्रकोष्ठ में डॉ. राजा भोज शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में रिटायर्ड कर्नल देवानंद को सह संयोजक बनाया गया है, जबकि कमांडर बनवारी लाल चौधरी, विकास भालोटिया और कविता सामोता को भी जिम्मेदारी मिली है। ऐसे ही खेल प्रकोष्ठ और विशेष संपर्क प्रकोष्ठ में भी जिम्मेदारी दी गई है और विधि प्रकोष्ठ का भी गठन किया है।

कांग्रेस ने बुलाई दो दिवसीय बैठक

कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार से दो दिवसीय बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रेथावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं से फीडबैक लेंगे। तीनों सह प्रभारी चिरंजीवी राव, ऋत्विक मकवाना और पूनम पासवान भी बैठक में मौजूद रहेंगे। पहले दिन 23 जिलों और दूसरे दिन 27 जिलों के नेताओं के साथ बैठक होगी। दो दिनों में करीब 50 जिलों के 500 नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा। इसमें विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी और पूर्व जिला प्रमुख शामिल होंगे।

मुद्दों से टिकट तक... कांग्रेस करेगी चुनावी मंथन

कांग्रेस की बैठकों में स्थानीय मुद्दों, संगठन की जमीनी स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और टिकट वितरण को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। पार्टी यह भी आकलन करेगी कि सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में स्थानीय स्तर पर कौन से मुद्दे जनता के बीच प्रभावी है और विपक्ष के तौर पर कांग्रेस उन्हें किस तरह चुनावी मुद्दा बनाए। ऐसे में सोमवार की लॉटरी के साथ ही निकाय-पंचायत चुनाव की सियासी तस्वीर साफ होने की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा। 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले ये चुनाव भाजपा के लिए सरकार के काम काज पर जनता की मुहर का इम्तिहान होंगे तो कांग्रेस के लिए संगठन और विपक्ष की ताकत परखने का मौका।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery