Sunday, August, 09,2026

खराब मशीन तुरंत बदलेगी, रिजर्व मशीनें वार्डवार रहेंगी तैयार

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 में ईवीएम से मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मशीनों की सुरक्षा, संचालन और खराबी की स्थिति में उन्हें बदलने को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। चुनाव के दौरान किसी मतदान केंद्र पर मशीन खराब होने पर उसे तत्काल बदला जाएगा। नई मशीन लगाने के बाद दोबारा मॉकपोल कराना अनिवार्य होगा। आयोग ने आरक्षित मशीनों की व्यवस्था भी स्पष्ट कर दी है। नगरपालिका और नगरपरिषद स्तर पर आरक्षित मशीन का इस्तेमाल किस वार्ड और किस मतदान केंद्र पर होगा, यह पहले से तय नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित वार्ड का मतपत्र लगाकर मशीन को तत्काल तैयार किया जाएगा। वहीं, नगर निगम स्तर पर आरक्षित मशीनें पहले से वार्डवार तैयार रखी जाएंगी।

केंद्रों के 15% के हिसाब से रहेंगी रिजर्व मशीनें

प्रथम स्तरीय जांच और प्रशिक्षण के बाद बची ईवीएम का पुनः क्रम निर्धारण कर मतदान केंद्रों और निकाय स्तर पर आरक्षित मशीनों के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर 20 वार्ड और 26 मतदान केंद्र वाली नगरपालिका में 4 मशीनें आरक्षित रहेंगी। इसी तरह 80 वार्ड और 200 मतदान केंद्र वाली नगरपरिषद में 30 मशीनें रिजर्व रखी जाएंगी। नगर निगम स्तर पर व्यवस्था और ज्यादा पुख्ता की गई है। 150 वार्ड और 2200 मतदान केन्द्र वाले नगर निगम में 15 प्रतिशत के हिसाब से 330 मशीनें आरक्षित रहेंगी। इन्हें 150 वार्डों में बांटा जाएगा। प्रत्येक वार्ड के लिए करीब 2 से 3 मशीनें पहले से तैयार रखी जाएंगी। इन मशीनों में किसका इस्तेमाल वार्ड के किस मतदान केंद्र पर होगा, यह मतदान के दौरान ही तय किया जाएगा।

मतगणना में परिणाम नहीं आया तो रुकेगी प्रक्रिया

मतगणना के दौरान ईवीएम में खराबी के कारण नियंत्रण इकाई पर परिणाम प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी को परिणाम प्रक्रिया रोककर अधिकृत अभियंता की मदद लेनी होगी। इंजीनियर के प्रयास के बाद भी परिणाम प्राप्त नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई आयोग के निर्देशों के अनुसार होगी।

रिजर्व मशीन लगते ही फिर मॉकपोल

किसी मतदान केंद्र पर आरक्षित ईवीएम लगाने के बाद दोबारा मॉकपोल कराना जरूरी होगा। मॉकपोल के दौरान मतदान अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। पहले चरण में रिजर्व रखी गई जिन मशीनों का इस्तेमाल नहीं हुआ है, उन्हें आगे के चरणों में पुनः क्रम निर्धारण और तैयार करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस्तेमाल किया जा सकेगा। मतदान के दौरान नियंत्रण इकाई या मतदान इकाई में खराबी आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत मशीन बदली जाएगी। यदि मशीन पर 'संपर्क एरर' या 'मतदान इकाई जवाब नहीं दे रहीं' का संदेश आता है तो पहले दोनों इकाइयों के कनेक्शन की जांच कर उन्हें दोबारा जोड़ा जाएगा।

'बंद' बटन को लेकर विशेष सावधानी

मतदान के दौरान नियंत्रण इकाई के बंद बटन की टोपी लगी रहनी चाहिए। गलती से भी बंद बटन दबने नहीं पाए, इसके लिए पीठासीन अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery