Wednesday, June, 17,2026

लिथियम से सोने तक की खोज बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जयपुर: राजस्थान की धरती अब केवल रेगिस्तान और महलों के लिए नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक भविष्य के लिए भी जानी जाएगी। हाल ही में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की रिपोटों और खोजों से सामने आया है कि राज्य में लिथियम, ग्रेफाइट, सोना, तांबा और दुर्लभ धातुओं समेत कई महत्वपूर्ण खनिजों के बड़े भंडार हैं। ये खोजें न सिर्फ राजस्थान के खनिज मानचित्र को विस्तृत करेंगी, बल्कि रोजगार, निवेश और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार भी खोलेंगी।

नागौर जिले के डेगाना और सिरोही के सीबागांव क्षेत्र में लिथियम के महत्वपूर्ण भंडार की पहचान हुई है। ई-मोबिलिटी और बैटरी निर्माण में अहम लिथियम की खोज से राज्य ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार होगा। जीएसआई के अनुसार यह क्षेत्र भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे तकनीकी उद्योगों में बड़े निवेश की संभावनाएं बनी हैं। लिथियम, बैटरी व ईवी उद्योग का आधार है।

कोटपूतली-बहरोड़ और भीलवाड़ा में तांबे की खोज

जयपुर जिले के कोटपूतली-बहरोड़ और भीलवाड़ा जिले में तांबा, टंगस्टन और जस्ता पर सात परियोजनाएं चल रही है। भीलवाड़ा में 7 नई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और यहां के लंपिया-महुआ खुर्द क्षेत्र में लेड-जिंक की भी पहचान हुई है। जैसलमेर जिले में चूना पत्थर (लाइम स्टोन) की खोज से सीमेंट उद्योग को नया कच्चा माल मिलेगा, जिससे निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। जैसलमेर जिले में लाइम स्टोन की खोज में तेजी आई है। जी-3 चरण की कई परियोजनाएं सक्रिय है और इससे सीमेंट उद्योग को सस्ते कच्चे माल की आपूर्ति होगी।

20 साल में 740 प्रोजेक्ट पूरे

जीएसआई ने वर्ष 2005 से 2025 के बीच राजस्थान में कुल 740 खनिज अन्वेषण परियोजनाएं पूरी की है। इनमें तांबा, सोना, जस्ता, पोटाश, लिथियम, टंगस्टन और आरईई की महत्वपूर्ण खोजें शामिल है। इससे राज्य की खनिज ताकत दोगुनी हो चुकी है और उद्योगों को नया आधार मिला है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्र, जयपुर की ओर से वर्ष 2025-26 में राज्य में 80 से अधिक खनिज अन्वेषण परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

भुकिया में सोने के भंडार

बांसवाड़ा जिले के भुकिया क्षेत्र में सोने के बड़े भंडार की पुष्टि हुई है। जीएसआई की इस खोज ने विदेशी निवेशकों की भी रुचि बढ़ा दी है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान आने वाले वर्षों में भारत के खनिज मानचित्र को नया आकार देने जा रहा है। खनिज अन्वेषण की इस यात्रा ने राजस्थान को भारत का खनिज शक्ति केंद्र बना दिया है।

दुर्लभ खनिजों की खान बना अलवर, टंगस्टन और ग्रेफाइट की खोज तेज

अलवर जिले के मुंडियावास-खेरा क्षेत्र में कॉपर और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) की खोज हुई है, जो अत्याधुनिक तकनीक और रक्षा उद्योग के लिए जरूरी हैं। वहीं, डेगाना में टंगस्टन की खोज भी जारी है, जो रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए रणनीतिक महत्व रखता है। अजमेर, जयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में ग्रेफाइट भंडार की पहचान हुई है, जो बैटरी निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जरूरी है। इससे स्थानीय उद्योगों को सस्ता और स्थानीय कच्चा माल मिलेगा। इन धातुओं का उपयोग हाईटेक इंडस्ट्री और रक्षा क्षेत्र में होता है, जिससे यहां औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery