Wednesday, February, 04,2026

भाजपा बोली ऐतिहासिक तो... कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

जयपुर: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आम बजट पर राजस्थान के राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक, दूरदर्शी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बताया। वहीं कांग्रेस ने बजट को राजस्थान के लिए निराशाजनक, दिशाहीन और सौतेला करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य को कोई विशेष पैकेज या परियोजना नहीं मिली। इसे 'ऊंची दुकान फीका पकवान' बताया और इसे आमजन के लिए निराशाजनक बताया।

केंद्रीय बजट 2026-27 पर पूर्व सीएम बोले...

आमजन के सपनों को पंख लगाने वाला बजटः राजे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि बजट भारत की इकोनॉमी और रोजगार को गति देने वाला है। आमजन के सपनों को पंख लगाने वाला है, जिसकी भावना है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई।

प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलकः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना, प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई। गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए राहत का कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है।

बजट पर वर्तमान व पूर्व डिप्टी सीएम बोले...

उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलकः दीया कुमारी

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट को लेकर कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। आज इस जनकल्याणकारी बजट को लाइव देखने का अवसर मिला, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है।

आम जनता, खासकर युवाओं को निराशा ही हाथ लगी: पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय बजट की घोषणाओं से एक बार फिर आम जनता, खासकर युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है। वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन एक स्पष्ट और भरोसेमंद रोडमैप के अभाव में यह समझ पाना मुश्किल है कि आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के वास्तविक अवसर कितने और किस स्तर पर उपलब्ध होंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery