Tuesday, June, 23,2026

प्रदेश में पहली बार दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें... बदलेगा शहरी परिवहन

जयपुर: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भीलवाड़ा में 18 ई-बसों का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त 2023 में शुरू की गई पीएम ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। इस पहल से शहरों में प्रदूषण कम होगा, ईंधन पर निर्भरता घटेगी और नागरिकों को आधुनिक व सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।

टिकट लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया सफर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बस का पूजन भी किया और टिकट लेकर यात्रा की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अमर जवान ज्योति से स्टेट हैंगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर कर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बस में लगे पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, एयर कंडीशनिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा यात्रियों से संवाद भी किया। इस मौके पर विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, जेसीटीएसएल अध्यक्ष रवि जैन, परिवहन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। भीलवाड़ा से भी विधायक उदयलाल भड़ाणा और अशोक कोठारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

आठ शहरों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं। 475 और ई-बसों की मंजूरी के साथ राज्य को कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसों का लाभ मिलेगा। जयपुर में इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन द्रव्यवती से ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रांसपोर्ट नगर से वीकेआई रोड नंबर-17 और चौमूं पुलिया से कानोता जैसे मागों पर किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery