Thursday, July, 23,2026

4 श्रम संहिताओं के विरोध में राजस्थान में औद्योगिक बंद

जयपुर: केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर राजस्थान में चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को औद्योगिक बंद रहा। जयपुर में रेलवे स्टेशन से श्रम आयुक्त कार्यालय तक बड़ी संख्या में श्रमिकों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर नए श्रम कानूनों को रद्द करने, भारतीय श्रम सम्मेलन बुलाने और श्रमिक हितैषी कानून बनाने की मांग लिखी थी। श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि ये कानून काम के घंटों की सीमा समाप्त करेंगे, यूनियन बनाने का अधिकार छीनेंगे, सामाजिक-औद्योगिक सुरक्षा खत्म करेंगे और सामूहिक सौदेबाजी को कमजोर कर देंगे। रैली को एटक महासचिव कुणाल रावत, एम.एल. यादव, मुकेश माथुर, जी.एल. शर्मा, रामपाल, श्रीलता, एम. साई बाबू, भंवर सिंह, डी.के. छंगाणी, बी.एम. सुंडा आदि ने संबोधित किया। इसमें महेश शर्मा, सूरजभान, केशव, पवन डी.डी., दीपेंद्र चौहान, विनोद राय, शंभु सिंह, संदीप साहू, धर्मवीर चौधरी, कुलदीप, ब्रजमोहन, नरेंद्र आचार्य, सुनीता चतुर्वेदी, सुमित्रा चोपड़ा, निशा सिद्ध, मीनाक्षी बिंदौरिया समेत कई यूनियन नेता शामिल हुए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery