Sunday, May, 17,2026

फेस रिकॉग्निशन जांच के बाद मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 (विज्ञान वर्ग) परीक्षा में 72.72 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आई। युवाओं में उत्साह की एक बड़ी वजह यह भी रही कि बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने संकेत दिए हैं कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की दोबारा समीक्षा के बाद करीब 500 और पद बढ़ाए जा सकते हैं।

हाईटेक सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश

परीक्षा को नकल और फर्जी अभ्यर्थियों से मुक्त रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हुई और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। साथ ही फेस रिकॉग्निशन और बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए पहचान सुनिश्चित की गई। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों से हिंदी और अंग्रेजी में हैंडराइटिंग सैंपल भी लिए गए, जिससे आगे दस्तावेज सत्यापन के दौरान पहचान का मिलान किया जा सके। जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं थे, उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज जांच के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर आयोजित की गई। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे और हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा और इसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

38 जिलों में दो पारियों में हुई परीक्षा

भर्ती परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 24 हजार 399 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 38 जिलों में दो पारियों में आयोजित की गई। हालांकि, इनमें से 3 लाख 81 हजार 360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1 लाख 43 हजार 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इससे पहले शनिवार को भूगोल विषय की परीक्षा हुई थी, जिसमें 76.43 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला सहित कई विभागों के कुल 804 पदों के लिए हो रही है। इनमें विज्ञान वर्ग के 668 और भूगोल वर्ग के 136 पद शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery