Tuesday, May, 26,2026

राजस्थान हाई कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान की 1638 अधीनस्थ अदालतों के कर्मचारियों का कैडर पुनर्गठन को लेकर चल रहा आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। इस कारण प्रदेश की अदालतों में कामकाज ठप हो गया है, जिससे मुकदमों की सुनवाई लंबित हो रही है। अधिकांश मुकदमे अब 3-4 माह बाद की नई तारीखों पर टाले जा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं और आम जनता में भारी असंतोष है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें कर्मचारियों की मांगों और समस्या का समाधान खोजा जाएगा। इसी बीच राजस्थान हाई कोर्ट ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए रजिस्ट्रार न्यायिक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश इबरान और हांडू की सजा स्थगन याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

इधर, न्यायिक कर्मचारियों ने जिला न्यायालय परिसर से शहीद स्मारक तक रैली निकाली। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। इस दौरान कर्मचारी रामावतार मीना गर्मी से बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान की गई। वहीं, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी और जयपुर के पूर्व अध्यक्ष बृजेश शर्मा कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery