Friday, April, 10,2026

JJM घोटाले में एक्शन मोड में ACB: अब भगोड़ों पर शिकंजा

जयपुर: जल जीवन मिशन (जेजेएम) में हुए भ्रष्टाचार ने न केवल सरकारी योजना को नुकसान पहुंचाया, बल्कि राजस्थान जैसे मरुस्थलीय प्रदेश में रहने वाले आमजन के पानी के अधिकार को भी प्रभावित किया। यहां के लोग प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाते हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने योजना को ही पतीला बनाने का काम किया। अब दूसरे चरण की शुरुआत के साथ एसीबी इन अनियमितताओं पर सख्त नजर रखेगी।

एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि जेजेएम मामले में इरकॉन के सीओ ने 16 फरवरी 2023 को तत्कालीन एसीएस सुबोध अग्रवाल को पदम सिंह द्वारा गणपति ट्यूबवैल कंपनी के फर्जी प्रमाण-पत्रों की शिकायत आधिकारिक ईमेल के माध्यम से भेजी थी। इरकॉन के नाम से लगाए गए प्रमाण-पत्रों को फर्जी बताया गया था। इसके बावजूद सेवानिवृत्त आईएएस सुबोध अग्रवाल ने महेश मित्तल और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायत को दबा दिया। उन्होंने 9 मई 2023 को फाइनेंशियल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए फर्जी दस्तावेजों वाली फर्मों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को मंजूरी दी।

निचले स्तर पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर अनुभव प्रमाण-पत्रों का गलत सत्यापन किया गया, जिसे उच्च स्तर पर नजरअंदाज कर दिया गया। फर्म मेसर्स गणपति ट्यूबवैल कंपनी और मेसर्स श्याम ट्यूबवैल कंपनी ने जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों के टेंडर हासिल करने के लिए यह दावा किया था कि उन्होंने पहले इकॉन के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। इन टेंडरों की कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रुपए थी। वित्त विभाग ने समय रहते रोक नहीं लगाई होती तो यह फर्जीवाड़ा और बड़ा हो सकता था।

सिंधी कैंप होटल में रिश्वत बांटी

दोनों फर्मों के मालिक पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने सिंधी कैंप स्थित एक होटल में अधिकारियों को बुलाकर रिश्वत वितरित की। विभाग के निचले अधिकारियों ने भी फर्जी ईमेल के जरिए सत्यापन किया। फर्जीवाड़े की शिकायतें और विधिक नोटिस मिलने के बावजूद फाइनेंशियल कमेटी ने अयोग्य फर्मों को करोड़ों रुपए के कार्यदिश जारी करने की अनुमति दे दी।

भगोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

एसीबी कोर्ट ने गुरुवार को भगौड़े मुकेश गोयल (तत्कालीन अधीक्षण अभियंता), जितेंद्र शर्मा (तत्कालीन अधिशासी अभियंता) और संजीव गुप्ता (निजी व्यक्ति) के खिलाफ प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए। अब इन तीनों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जांच अधिकारी ने कोर्ट में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए। मामले में अन्य पांच आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत ले रखी है।

गोयल ने 15 लाख लेकर बनवाए फर्जी प्रमाण-पत्र

भगौड़े मुकेश गोयल ने मुकेश पाठक के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। पाठक ने महेश मित्तल के कहने पर 15 लाख रुपए लेकर इरकॉन के फर्जी कार्य-पूर्णता प्रमाण-पत्र तैयार किए और पीएचईडी के सत्यापन ईमेल के फर्जी जवाब दिए। भगौड़े जितेंद्र शर्मा उस समय पीएचईडी फूलेरा में अधीक्षण अभियंता थे। उन्होंने निविदाओं के आवंटन और फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर अयोग्य फर्मों को तकनीकी रूप से योग्य ठहराने में मिलीभगत की। भगौड़े संजीव गुप्ता एफआईआर में मुख्य अभियुक्तों की सूची में सीधे शामिल नहीं थे, लेकिन निजी बिचौलिए के रूप में पूरे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery