Monday, March, 16,2026

महेश जोशी के बाद तत्कालीन ACS पर कार्रवाई की तलवार !

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सरकार अब बड़े स्तर पर कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। विधानसभा में जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ियों और ठेका प्रक्रियाओं को लेकर हुई तीखी बहस के दौरान सरकार ने साफ संकेत दिए कि कार्रवाई केवल निचले स्तर के अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तत्कालीन शीर्ष अधिकारी भी जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में हैं। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सदन में स्पष्ट कहा कि जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों में तत्कालीन एसीएस स्तर के अधिकारी के खिलाफ भी एसीबी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा के सवाल पर मंत्री ने बताया कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ठेका लेने वाली फर्मों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। श्रीगणपति ट्यूबवेल कंपनी और श्याम ट्यूबवेल कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। इन फमों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए, ईडी जांच भी हुई और कानूनी कार्रवाई जारी है, जिसके चलते इनके कार्यादेश प्रभावी रूप से ठप पड़े हैं।

बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पिछली सरकार में जल जीवन मिशन से लेकर पाइपलाइन परियोजनाओं तक कई स्तरों पर घोटाले हुए हैं। भ्रष्टाचार में केवल छोटी मछलियां ही नहीं, बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सदन में दिए गए सरकार के बयान के बाद यह संकेत माना जा रहा है कि जल जीवन मिशन प्रकरण में जांच की आंच अब शीर्ष प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुकी है।

अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं

पूरक प्रश्न में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि क्या कार्रवाई केवल एईएन-जेईएन स्तर तक सीमित है या उन वरिष्ठ अधिकारियों पर भी होगी, जिनके हस्ताक्षर से टेंडर जारी हुए। मंत्री चौधरी ने जवाब दिया कि पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है और संबंधित आईएएस व तत्कालीन एसीएस भी जांच के दायरे में हैं। विपक्ष ने संबंधित अधिकारी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की, लेकिन स्पीकर वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट किया कि जांच लंबित रहने के दौरान नाम उजागर नहीं किए जाते।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery